iPhone की जिद बनी 3मौत की वजह! बेटे को बचाने गए पिता फिर मां ने भी दे दी जान

iPhone की जिद ने उजाड़ दिया पूरा परिवार, पहाड़ी पर 3 घंटे चला समझाने का दौर, फिर एक-एक कर गई तीन जानें

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर से सामने आई यह घटना दिल दहला देने वाली है। एक मोबाइल फोन को लेकर शुरू हुआ पारिवारिक विवाद देखते ही देखते ऐसी त्रासदी में बदल गया, जिसने पूरे परिवार को खत्म कर दिया।मामला तिसगांव इलाके की खवड़्या पहाड़ी का है। पुलिस के मुताबिक कुणाल चांदगुडे का अपने माता-पिता से महंगे मोबाइल फोन को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के बाद कुणाल घर से निकलकर पहाड़ी पर पहुंच गया और करीब तीन घंटे तक चट्टान के किनारे खड़ा रहा।कुणाल को रोकने के लिए उसके माता-पिता के साथ ग्रामीण, पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची। सभी लगातार उसे समझाते रहे। उससे कहा गया कि वह अपने माता-पिता और भविष्य के बारे में सोचे और यह कदम न उठाए। उसे मनाने के लिए आईफोन देने तक की बात कही गई, लेकिन वह अपनी बात पर अड़ा रहा।करीब तीन घंटे तक समझाने के बाद जब पिता मुरलीधर बेटे के करीब पहुंचे और उसे बचाने की कोशिश की, तभी कुणाल अचानक नीचे गिर गया। बेटे को बचाने की कोशिश में पिता भी अपना संतुलन खो बैठे और पहाड़ी से नीचे गिर गए।इसके बाद जो हुआ, उसने हर किसी को झकझोर दिया। अपनी आंखों के सामने पति और बेटे को गिरता देख मां संगीता भी सदमे में आ गईं और कुछ ही देर बाद वह भी पहाड़ी से नीचे गिर गईं।इस दर्दनाक हादसे में कुणाल, उसके पिता मुरलीधर और मां संगीता—तीनों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।एक मोबाइल फोन को लेकर शुरू हुआ विवाद आखिर कैसे इतना बड़ा रूप ले गया—यह सवाल अब हर किसी को झकझोर रहा है। यह घटना परिवार, बच्चों की जिद और मानसिक तनाव को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े करती है।

  • Related Posts

    महिला सुरक्षा और पुनर्वास की व्यवस्थाओं का जायजा लेने बीड पहुंचीं डॉ. ममता साहू

    महिला सुरक्षा और पुनर्वास की व्यवस्थाओं का जायजा लेने बीड पहुंचीं डॉ. ममता साहू बीड, महाराष्ट्र। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने महाराष्ट्र के बीड स्थित…

    संसद भवन में छत्तीसगढ़ की आवाज बनीं प्रशंसा पांडे, राष्ट्रीय मंच पर किया प्रदेश का प्रतिनिधित्व

    संसद भवन में छत्तीसगढ़ की आवाज बनीं प्रशंसा पांडे, राष्ट्रीय मंच पर किया प्रदेश का प्रतिनिधित्व बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की युवा प्रतिभा प्रशंसा पांडे ने नई दिल्ली स्थित संसद भवन में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *