बीसीआई की अनुशासन समिति में वरिष्ठ अधिवक्ता आलोक कुमार गुप्ता मनोनीत

बीसीआई की अनुशासन समिति में वरिष्ठ अधिवक्ता आलोक कुमार गुप्ता मनोनीत

बिलासपुर। बार काउंसिल ऑफ इंडिया, नई दिल्ली ने छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं स्टेट बार काउंसिल ऑफ छत्तीसगढ़ के सदस्य  आलोक कुमार गुप्ता को अपनी अनुशासन समिति में को-ऑप्टेड मेंबर के रूप में मनोनीत किया है।इस संबंध में बार काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से  आलोक कुमार गुप्ता को आधिकारिक पत्र भी प्रेषित किया गया है। अनुशासन समिति को अधिवक्ताओं के कदाचार से संबंधित मामलों में नियमानुसार कार्रवाई करने का अधिकार प्राप्त है। आलोक कुमार गुप्ता के मनोनयन की अनुशंसा बार काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य एवं छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाले  शैलेन्द्र दुबे द्वारा की गई थी। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए मनोनयन पर  गुप्ता ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करेंगे।उन्होंने कहा कि भारतीय विधिक परिषद द्वारा उन्हें यह जिम्मेदारी देकर सम्मानित किया गया है, जो उनके लिए ही नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ के अधिवक्ता समुदाय के लिए भी गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि वे भविष्य में भी अधिवक्ताओं के हितों और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।

  • Related Posts

    महिला सुरक्षा और पुनर्वास की व्यवस्थाओं का जायजा लेने बीड पहुंचीं डॉ. ममता साहू

    महिला सुरक्षा और पुनर्वास की व्यवस्थाओं का जायजा लेने बीड पहुंचीं डॉ. ममता साहू बीड, महाराष्ट्र। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने महाराष्ट्र के बीड स्थित…

    संसद भवन में छत्तीसगढ़ की आवाज बनीं प्रशंसा पांडे, राष्ट्रीय मंच पर किया प्रदेश का प्रतिनिधित्व

    संसद भवन में छत्तीसगढ़ की आवाज बनीं प्रशंसा पांडे, राष्ट्रीय मंच पर किया प्रदेश का प्रतिनिधित्व बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की युवा प्रतिभा प्रशंसा पांडे ने नई दिल्ली स्थित संसद भवन में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *