दिल्ली में 24 से 27 अक्टूबर 2026 तक आयोजित DAV नेशनल स्पोर्ट्स 2026-27 में DAV स्कूल वसंत विहार, बिलासपुर के कक्षा 12वीं के छात्र अर्पित धारा ने तैराकी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल पांच पदक अपने नाम किए।
अर्पित ने 400 मीटर फ्रीस्टाइल तैराकी में स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं 1500 मीटर फ्रीस्टाइल, 100 मीटर बटरफ्लाई, 200 मीटर फ्रीस्टाइल और 50 मीटर बटरफ्लाई प्रतियोगिताओं में रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
एक स्वर्ण और चार रजत पदकों के साथ अर्पित ने DAV स्कूल वसंत विहार, बिलासपुर को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है।
अर्पित धारा, अरूप धारा के पुत्र हैं और अधिवक्ता देवाशीष धारा के भतीजे हैं। उनकी इस उपलब्धि से स्कूल के विद्यार्थियों, शिक्षकों और परिवार में खुशी का माहौल है।अर्पित की इस शानदार सफलता ने एक बार फिर साबित किया है कि मेहनत, लगन और निरंतर अभ्यास से राष्ट्रीय स्तर पर भी सफलता हासिल की जा सकती है।





