कोरबा के श्री श्याम मित्र मंडल में 65.75 लाख रुपये की वित्तीय अनियमितता का मामला, हाई कोर्ट के निर्देश पर जांच के बाद रजिस्ट्रार का वसूली आदेश

 कोरबा के श्री श्याम मित्र मंडल में 65.75 लाख रुपये की वित्तीय अनियमितता का मामला, हाई कोर्ट के निर्देश पर जांच के बाद रजिस्ट्रार का वसूली आदेश

कोरबा की प्रतिष्ठित धार्मिक संस्था श्री श्याम मित्र मंडल में भक्तों की दान राशि के हिसाब-किताब को लेकर बड़ा वित्तीय मामला सामने आया है। हाई कोर्ट के निर्देश पर हुई जांच के बाद रजिस्ट्रार, फर्म्स एंड सोसाइटीज, रायपुर ने 65 लाख 75 हजार 758 रुपये की वसूली को न्यायोचित माना है।16 नवंबर 2026 को जारी आदेश में संस्था के पूर्व अध्यक्ष रोहिणी सुल्तानिया, सचिव विमल कुमार मोदी और कोषाध्यक्ष मनोज अग्रवाल के कार्यकाल से जुड़े वित्तीय लेन-देन पर सवाल उठाए गए हैं। आदेश के मुताबिक संबंधित पूर्व पदाधिकारियों से राशि की वसूली कर संस्था के बैंक खाते में जमा कराने की जिम्मेदारी वर्तमान कार्यकारिणी को सौंपी गई है।जांच में दान पेटी, बाबा के श्रृंगार, मासिक संकीर्तन और वार्षिक उत्सव सहित आय के नौ अलग-अलग मदों में वित्तीय अनियमितताएं सामने आई हैं। इनमें मासिक संकीर्तन की 19 लाख रुपये, दान पेटी की 17 लाख 31 हजार 594 रुपये, बाबा के श्रृंगार की 14 लाख 53 हजार 500 रुपये और वार्षिक उत्सव की करीब 10 लाख रुपये की राशि शामिल है।इसके अलावा 11 लाख 21 हजार 542 रुपये की रोकड़ राशि निर्धारित समय पर बैंक खाते में जमा नहीं कराने का मामला भी जांच में सामने आया। जांच प्रतिवेदन के अनुसार शिकायत के बाद 10 लाख रुपये अलग-अलग समय पर जमा कराए गए, जबकि शेष 1 लाख 21 हजार 542 रुपये जमा नहीं होने का उल्लेख किया गया है।जांच के दौरान कैशबुक, बैंक रिकॉर्ड, बिल, वाउचर, रसीद और ऑडिट से जुड़े दस्तावेजों में भी गंभीर कमियां दर्ज की गई हैं।रजिस्ट्रार ने वर्तमान कार्यकारिणी को 60 दिनों के भीतर आदेश के पालन की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही संस्था की नियमावली में आवश्यक संशोधन और वित्तीय व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए भी कहा गया है।अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ी दान राशि का पूरा हिसाब कब सामने आएगा? 65 लाख 75 हजार रुपये से अधिक की राशि की वसूली कब तक होगी और संस्था में वित्तीय पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए क्या कदम उठाए जाएंगे?

  • Related Posts

    गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में लगातार चोरी से भड़के छात्र, रजिस्ट्रार से नहीं हुई मुलाकात तो गेट का ताला तोड़कर की नारेबाजी; ₹50 लाख की सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल, बड़े आंदोलन की चेतावनी!

    गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में लगातार चोरी से भड़के छात्र, रजिस्ट्रार से नहीं हुई मुलाकात तो गेट का ताला तोड़कर की नारेबाजी; ₹50 लाख की सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल, बड़े…

    MSP बढ़ा, लेकिन किसानों की सहायता घटी! ₹3,100 के धान के दावे पर विजय केशरवानी ने सरकार से मांगा हिसाब, प्रति एकड़ ₹5,418 के अंतर और खरीदी केंद्रों की लिमिट पर उठाए सवाल

    MSP बढ़ा, लेकिन किसानों की सहायता घटी! ₹3,100 के धान के दावे पर विजय केशरवानी ने सरकार से मांगा हिसाब, प्रति एकड़ ₹5,418 के अंतर और खरीदी केंद्रों की लिमिट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *