विकासखंड स्तरीय खेल महोत्सव में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, खो-खो में प्रथम स्थान सहित चार प्रतियोगिताओं में हासिल की जीत!

🏆 विकासखंड स्तरीय खेल महोत्सव में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, खो-खो में प्रथम स्थान सहित चार प्रतियोगिताओं में हासिल की जीत!

कोरबा/कटघोरा। विकासखंड स्तरीय खेल महोत्सव प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। प्रतियोगिता में विभिन्न खेल विधाओं में भाग लेते हुए खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और चार प्रतियोगिताओं में महत्वपूर्ण स्थान हासिल कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया।प्रतियोगिता में खो-खो अंडर-14 बालक वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया गया। वहीं रस्साकशी अंडर-19 बालिका वर्ग में द्वितीय स्थान, कबड्डी अंडर-14 बालिका वर्ग में द्वितीय स्थान और कबड्डी अंडर-19 बालिका वर्ग में भी द्वितीय स्थान हासिल किया गया।खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। यह सफलता खिलाड़ियों की मेहनत, लगन, अनुशासन और खेल भावना का परिणाम है। निश्चित ही इस तरह की प्रतियोगिताएं ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने और अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का बेहतर मंच प्रदान करती हैं।

सभी विजेता खिलाड़ियों एवं उनके मार्गदर्शक शिक्षकों को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

  • Related Posts

    ब्रिटिश नागरिक डॉ. कृष्ण कुमार की संदिग्ध मौत: कमिश्नरेट से जगी न्याय की नई उम्मीद, कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने डीसीपी दीपमाला कश्यप को सौंपी जांच

    ब्रिटिश नागरिक डॉ. कृष्ण कुमार की संदिग्ध मौत: कमिश्नरेट से जगी न्याय की नई उम्मीद, कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने डीसीपी दीपमाला कश्यप को सौंपी जांचलंबे समय से न्याय के…

    रायपुर में राज्य महिला आयोग की जनसुनवाई, 28 प्रकरणों की हुई सुनवाई; 7 मामले नस्तीबद्ध, पीड़ित महिलाओं को राहत

    रायपुर में राज्य महिला आयोग की जनसुनवाई, 28 प्रकरणों की हुई सुनवाई; 7 मामले नस्तीबद्ध, पीड़ित महिलाओं को राहत रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *