बारिश भी नहीं रोक पाई युवाओं का जज्बा, माधव प्रेरणा केंद्र के शिविर में बढ़-चढ़कर हुआ रक्तदान

बारिश भी नहीं रोक पाई युवाओं का जज्बा, माधव प्रेरणा केंद्र के शिविर में बढ़-चढ़कर हुआ रक्तदान

बिलासपुर। शहर में सामाजिक सेवा और स्वास्थ्य जागरूकता की पहल के तहत माधव प्रेरणा केंद्र द्वारा गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार के सामने रक्तदान एवं निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। हंसवाहिनी ब्लड सेंटर के सहयोग से आयोजित इस शिविर में बारिश और खराब मौसम के बावजूद युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए अपना योगदान दिया। वहीं, लोगों को निःशुल्क दंत चिकित्सा संबंधी सेवाएं भी उपलब्ध कराई गईं।कार्यक्रम में गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आलोक चक्रवाल एवं हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक अवनीश पांडेय विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है। एक व्यक्ति का रक्त किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।माधव प्रेरणा केंद्र ने शिविर को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी रक्तदाताओं, चिकित्सकों, सहयोगी संस्थाओं और कार्यकर्ताओं का आभार जताया। साथ ही भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं जनकल्याणकारी आयोजन जारी रखने की बात कही।

  • Related Posts

    शाबाश बिलासपुर पुलिस! महज एक घंटे में गुम हुई 6 साल की मासूम को Dial 112 की टीम ने सकुशल खोज निकाला

    बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस और Dial 112 की टीम ने तत्परता और संवेदनशीलता की मिसाल पेश करते हुए महज एक घंटे के भीतर गुम हुई 6 साल की मासूम बच्ची को…

    गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में लगातार चोरी से भड़के छात्र, रजिस्ट्रार से नहीं हुई मुलाकात तो गेट का ताला तोड़कर की नारेबाजी; ₹50 लाख की सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल, बड़े आंदोलन की चेतावनी!

    गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में लगातार चोरी से भड़के छात्र, रजिस्ट्रार से नहीं हुई मुलाकात तो गेट का ताला तोड़कर की नारेबाजी; ₹50 लाख की सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल, बड़े…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *