बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस और Dial 112 की टीम ने तत्परता और संवेदनशीलता की मिसाल पेश करते हुए महज एक घंटे के भीतर गुम हुई 6 साल की मासूम बच्ची को सकुशल खोज निकाला।जानकारी के मुताबिक, बच्ची बोलने में असमर्थ है और अपने माता-पिता के साथ पीच सेंटर गई हुई थी, जहां बच्चों को बोलना सिखाया जाता है। इसी दौरान बच्ची अचानक लापता हो गई। परिजनों ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन जब बच्ची का कहीं पता नहीं चला तो उन्होंने तत्काल सिविल लाइन थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।मामले की गंभीरता को देखते हुए बिलासपुर पुलिस और Dial 112 की टीम ने तत्परता से तलाश शुरू की। पुलिस की सक्रियता और त्वरित कार्रवाई का नतीजा रहा कि महज एक घंटे के भीतर बच्ची को सुरक्षित खोज लिया गया और उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
बच्ची के सकुशल मिलने से परिजनों ने राहत की सांस ली।
इस पूरे मामले में बिलासपुर पुलिस और Dial 112 की टीम की जितनी सराहना की जाए, कम है। संकट की घड़ी में पुलिस की ऐसी तत्परता और संवेदनशीलता आम जनता के बीच भरोसा मजबूत करती है।
शाबाश बिलासपुर पुलिस! शाबाश Dial 112 की टीम!




