धान खरीदी की लिमिट और MSP पर विजय केशरवानी का सरकार से सवाल, एक महीने में कैसे खरीदेगी किसानों का पूरा धान?

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की व्यवस्था को लेकर कांग्रेस नेता विजय केशरवानी ने भाजपा सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने धान खरीदी के लिए निर्धारित एक महीने की समय-सीमा, खरीदी केंद्रों की कम लिमिट और समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी का पूरा लाभ किसानों को नहीं मिलने का मुद्दा उठाया है।

विजय केशरवानी ने सवाल किया कि जब कई किसानों की फसल अभी खेतों में खड़ी है, कटाई पूरी नहीं हुई है और धान खरीदी केंद्रों में भी सीमित लिमिट निर्धारित की गई है, तो सरकार महज एक महीने में सभी किसानों का पूरा धान कैसे खरीदेगी?उन्होंने मांग की कि सभी धान खरीदी केंद्रों की लिमिट तत्काल बढ़ाई जाए, ताकि कोई भी किसान अपनी उपज बेचने से वंचित न रहे।

इसके साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा धान के समर्थन मूल्य में की गई 258 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी का पूरा लाभ किसानों को नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए कृषक उन्नति योजना की भुगतान व्यवस्था पर सवाल उठाए।केशरवानी ने भारतीय किसान संघ के उस दावे का भी हवाला दिया, जिसमें प्रति एकड़ 5,418 रुपये से अधिक के नुकसान की बात कही गई है। उन्होंने सरकार से भुगतान का पूरा हिसाब सार्वजनिक करने की मांग की।वहीं, किसानों के पंजीकृत रकबे के शून्य होने और वास्तविक रकबे में कटौती की शिकायतों को लेकर भी उन्होंने सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि राजस्व रिकॉर्ड और धान पंजीयन में हुई गड़बड़ियों को तत्काल सुधारा जाए, ताकि किसानों को अपनी पूरी उपज बेचने में परेशानी न हो।

अब सवाल यह है कि सरकार किसानों की इन समस्याओं का समाधान कब तक करेगी? क्या धान खरीदी की लिमिट बढ़ेगी और किसानों को समर्थन मूल्य वृद्धि का पूरा लाभ मिलेगा?

  • Related Posts

    गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में लगातार चोरी से भड़के छात्र, रजिस्ट्रार से नहीं हुई मुलाकात तो गेट का ताला तोड़कर की नारेबाजी; ₹50 लाख की सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल, बड़े आंदोलन की चेतावनी!

    गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में लगातार चोरी से भड़के छात्र, रजिस्ट्रार से नहीं हुई मुलाकात तो गेट का ताला तोड़कर की नारेबाजी; ₹50 लाख की सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल, बड़े…

    MSP बढ़ा, लेकिन किसानों की सहायता घटी! ₹3,100 के धान के दावे पर विजय केशरवानी ने सरकार से मांगा हिसाब, प्रति एकड़ ₹5,418 के अंतर और खरीदी केंद्रों की लिमिट पर उठाए सवाल

    MSP बढ़ा, लेकिन किसानों की सहायता घटी! ₹3,100 के धान के दावे पर विजय केशरवानी ने सरकार से मांगा हिसाब, प्रति एकड़ ₹5,418 के अंतर और खरीदी केंद्रों की लिमिट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *