चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर! बिलासपुर जिले के सभी स्कूलों में 29 अक्टूबर को छुट्टी घोषित, कलेक्टर के निर्देश पर आदेश जारी
बिलासपुर। बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव से भारी बारिश की आशंका को देखते हुए बिलासपुर जिला प्रशासन ने बड़ा एहतियाती फैसला लिया है। बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026 को जिले के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।
कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार जिले के सभी शासकीय और अशासकीय प्राथमिक, माध्यमिक, हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों में गुरुवार को छुट्टी रहेगी।मौसम विभाग से प्राप्त
जानकारी के आधार पर संभावित अतिवृष्टि और प्रतिकूल मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। प्रशासन का उद्देश्य खराब मौसम के दौरान बच्चों को स्कूल आने-जाने में होने वाली संभावित परेशानियों से बचाना और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। ऐसे में बिलासपुर जिले के सभी संबंधित स्कूल गुरुवार को बंद रहेंगे।





