ग्रीन इंडिया मिशन की राज्य स्तरीय कला प्रतियोगिता में वेदिका सिंह ने मारी बाजी, राष्ट्रीय स्तर पर बनाई जगह

ग्रीन इंडिया मिशन की राज्य स्तरीय कला प्रतियोगिता में वेदिका सिंह ने मारी बाजी, राष्ट्रीय स्तर पर बनाई जगह

कटघोरा। प्रतिभा और मेहनत के दम पर कटघोरा की छात्रा वेदिका सिंह ने अपनी कला का शानदार प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। त्रिलोकी पब्लिक स्कूल, कटघोरा में कक्षा आठवीं में अध्ययनरत वेदिका सिंह ने ग्रीन इंडिया मिशन के अंतर्गत आयोजित कला प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि के साथ ही वेदिका ने राष्ट्रीय स्तर की कला प्रतियोगिता के लिए भी अपनी जगह पक्की कर ली है। इस प्रतियोगिता में लगभग 300 से 500 विद्यार्थी अभ्यासरत थे। ऐसे में राज्य स्तर पर पहला स्थान प्राप्त करना वेदिका की प्रतिभा, रचनात्मकता और मेहनत को दर्शाता है।

वेदिका की इस उपलब्धि से उनके विद्यालय, शिक्षकों और परिवार में खुशी का माहौल है। उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है और यह संदेश देती है कि लगन और निरंतर प्रयास से बड़ी उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं।अब वेदिका सिंह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में अपनी कला का प्रदर्शन करेंगी। उम्मीद है कि वह राष्ट्रीय मंच पर भी अपनी प्रतिभा से क्षेत्र और विद्यालय का नाम रोशन करेंगी।

ठाकुर साहब न्यूज़ की ओर से वेदिका सिंह को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं।

  • Related Posts

     विकासखंड स्तरीय खेल महोत्सव में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, खो-खो में प्रथम स्थान सहित चार प्रतियोगिताओं में हासिल की जीत!

    🏆 विकासखंड स्तरीय खेल महोत्सव में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, खो-खो में प्रथम स्थान सहित चार प्रतियोगिताओं में हासिल की जीत! कोरबा/कटघोरा। विकासखंड स्तरीय खेल महोत्सव प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार…

    गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में लगातार चोरी से भड़के छात्र, रजिस्ट्रार से नहीं हुई मुलाकात तो गेट का ताला तोड़कर की नारेबाजी; ₹50 लाख की सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल, बड़े आंदोलन की चेतावनी!

    गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में लगातार चोरी से भड़के छात्र, रजिस्ट्रार से नहीं हुई मुलाकात तो गेट का ताला तोड़कर की नारेबाजी; ₹50 लाख की सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल, बड़े…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *