चांटीडीह चढ़ाव के पास स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग महिला की दोनों हड्डियां टूटीं, हादसे के बाद चालक महिला मौके से फरार

चांटीडीह चढ़ाव के पास स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग महिला की दोनों हड्डियां टूटीं, हादसे के बाद चालक महिला मौके से फरार

बिलासपुर। शहर के चांटीडीह चढ़ाव के पास एक कोचिंग क्लास के बाहर सड़क हादसे में एक बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोप है कि स्कूटी सवार महिला ने रॉन्ग साइड से सड़क पार करने की कोशिश के दौरान सामने से आ रही एक्टिवा को टक्कर मार दी। हादसे में एक्टिवा के पीछे बैठी बुजुर्ग महिला के पैर की दोनों हड्डियां टूट गईं।

जानकारी के अनुसार, स्कूटी चला रही महिला कोचिंग क्लास से अपने बच्चे को लेकर सड़क के दूसरी ओर जाने की कोशिश कर रही थी। इसी दौरान वह रॉन्ग साइड से सड़क पर आई और सामने से आ रही एक्टिवा से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक्टिवा के पीछे बैठी बुजुर्ग महिला सड़क पर गिरकर घायल हो गई।

हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और स्कूटी सवार महिला को रोककर सवाल-जवाब करने लगे। आरोप है कि लोगों के विरोध के बावजूद वह अपने बच्चे को लेकर मौके से चली गई। घायल बुजुर्ग महिला को आसपास के लोगों की मदद से पहले मार्क अस्पताल ले जाया गया। परिजनों के अनुसार, वहां पहले फॉर्म भरने के लिए कहा गया। इसके बाद घायल महिला को खंडूजा अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

इस हादसे ने एक बार फिर सड़क पर गलत दिशा में वाहन चलाने और कोचिंग संस्थानों के आसपास यातायात व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि मामले में संबंधित महिला की पहचान कर क्या कार्रवाई की जाती है।

फिलहाल घायल महिला का खंडूजा अस्पताल में उपचार जारी है।

  • Related Posts

    शाबाश बिलासपुर पुलिस! महज एक घंटे में गुम हुई 6 साल की मासूम को Dial 112 की टीम ने सकुशल खोज निकाला

    बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस और Dial 112 की टीम ने तत्परता और संवेदनशीलता की मिसाल पेश करते हुए महज एक घंटे के भीतर गुम हुई 6 साल की मासूम बच्ची को…

    गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में लगातार चोरी से भड़के छात्र, रजिस्ट्रार से नहीं हुई मुलाकात तो गेट का ताला तोड़कर की नारेबाजी; ₹50 लाख की सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल, बड़े आंदोलन की चेतावनी!

    गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में लगातार चोरी से भड़के छात्र, रजिस्ट्रार से नहीं हुई मुलाकात तो गेट का ताला तोड़कर की नारेबाजी; ₹50 लाख की सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल, बड़े…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *