रावण दहन से पहले जला रावण का पुतला, नाराज राम-लक्ष्मण और वानर सेना पहुंचे सिविल लाइन थाना, समिति ने दर्ज कराई शिकायत

रावण दहन से पहले जला रावण का पुतला, नाराज राम-लक्ष्मण और वानर सेना पहुंचे सिविल लाइन थाना, समिति ने दर्ज कराई शिकायत

बिलासपुर में रावण दहन को लेकर एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां राम, लक्ष्मण, हनुमान और उनकी पूरी वानर सेना शिकायत लेकर सिविल लाइन थाने पहुंच गई। मामला कुड़ूदंड मोहल्ले में दुर्गा समिति द्वारा आयोजित रावण दहन कार्यक्रम से जुड़ा हुआ है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कुड़ूदंड मोहल्ले में विगत कई वर्षों से दुर्गा पूजा के दौरान दशहरे के दिन पारंपरिक तरीके से रावण दहन का आयोजन किया जाता है। इस आयोजन में आसपास के विभिन्न समुदायों के लोग मिल-जुलकर हिस्सा लेते हैं और आपसी सौहार्द के साथ त्योहार मनाते हैं।

इस बार भी आयोजन समिति ने रावण दहन को लेकर पूरी तैयारी कर रखी थी, लेकिन कार्यक्रम से पहले ही किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा रावण के पुतले को जला दिया गया। इस घटना से आयोजन समिति के लोगों में नाराजगी देखने को मिली।इसके बाद समिति के सदस्य राम, लक्ष्मण, हनुमान और वानर सेना के वेश में सिविल लाइन थाने पहुंचे और पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई।अब सवाल यह है कि आखिर पारंपरिक रावण दहन के कार्यक्रम से पहले पुतले को किसने और क्यों जलाया? फिलहाल, मामले में शिकायत के बाद आगे की कार्रवाई पर नजर बनी हुई है।

  • Related Posts

    गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में लगातार चोरी से भड़के छात्र, रजिस्ट्रार से नहीं हुई मुलाकात तो गेट का ताला तोड़कर की नारेबाजी; ₹50 लाख की सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल, बड़े आंदोलन की चेतावनी!

    गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में लगातार चोरी से भड़के छात्र, रजिस्ट्रार से नहीं हुई मुलाकात तो गेट का ताला तोड़कर की नारेबाजी; ₹50 लाख की सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल, बड़े…

    MSP बढ़ा, लेकिन किसानों की सहायता घटी! ₹3,100 के धान के दावे पर विजय केशरवानी ने सरकार से मांगा हिसाब, प्रति एकड़ ₹5,418 के अंतर और खरीदी केंद्रों की लिमिट पर उठाए सवाल

    MSP बढ़ा, लेकिन किसानों की सहायता घटी! ₹3,100 के धान के दावे पर विजय केशरवानी ने सरकार से मांगा हिसाब, प्रति एकड़ ₹5,418 के अंतर और खरीदी केंद्रों की लिमिट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *