मदनपुर बस स्टैंड पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाला युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

मदनपुर बस स्टैंड पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाला युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

बिलासपुर। रतनपुर थाना क्षेत्र के मदनपुर बस स्टैंड के पास धारदार चाकू दिखाकर लोगों को डराने-धमकाने वाले एक युवक के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक धारदार चाकू जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 19 अक्टूबर 2026 को रतनपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि मदनपुर बस स्टैंड के पास एक व्यक्ति धारदार चाकू दिखाकर लोगों में भय पैदा कर रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक नीलेश पाण्डेय ने उच्च अधिकारियों को अवगत कराया और पुलिस टीम को तत्काल मौके पर रवाना किया।पुलिस टीम ने मदनपुर बस स्टैंड के पास घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान विकास दुबे, उम्र 25 वर्ष, निवासी मदनपुर, थाना रतनपुर, जिला बिलासपुर के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू जब्त कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नीलेश पाण्डेय, प्रधान आरक्षक कौशल राम खुटे, आरक्षक पवन ठाकुर और आकाश डोंगरे का विशेष योगदान रहा।

  • Related Posts

    गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में लगातार चोरी से भड़के छात्र, रजिस्ट्रार से नहीं हुई मुलाकात तो गेट का ताला तोड़कर की नारेबाजी; ₹50 लाख की सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल, बड़े आंदोलन की चेतावनी!

    गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में लगातार चोरी से भड़के छात्र, रजिस्ट्रार से नहीं हुई मुलाकात तो गेट का ताला तोड़कर की नारेबाजी; ₹50 लाख की सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल, बड़े…

    MSP बढ़ा, लेकिन किसानों की सहायता घटी! ₹3,100 के धान के दावे पर विजय केशरवानी ने सरकार से मांगा हिसाब, प्रति एकड़ ₹5,418 के अंतर और खरीदी केंद्रों की लिमिट पर उठाए सवाल

    MSP बढ़ा, लेकिन किसानों की सहायता घटी! ₹3,100 के धान के दावे पर विजय केशरवानी ने सरकार से मांगा हिसाब, प्रति एकड़ ₹5,418 के अंतर और खरीदी केंद्रों की लिमिट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *