मातृशक्ति सेवा मंडल के गरबा महोत्सव में महिलाओं ने बिखेरा उत्साह और उमंग का रंग गरबा नृत्य, ग्रुप डांस और मनोरंजक प्रतियोगिताओं ने बांधा समां, विजेताओं को किया गया सम्मानित

मातृशक्ति सेवा मंडल के गरबा महोत्सव में महिलाओं ने बिखेरा उत्साह और उमंग का रंग गरबा नृत्य, ग्रुप डांस और मनोरंजक प्रतियोगिताओं ने बांधा समां, विजेताओं को किया गया सम्मानित

बिलासपुर। मातृशक्ति सेवा मंडल बिलासपुर द्वारा रविवार, 18 अक्टूबर 2026 को होटल सफरान, पुराना बस स्टैंड रोड में गरबा महोत्सव 2026 का भव्य आयोजन किया गया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजी महिलाओं ने गरबा नृत्य में उत्साहपूर्वक भाग लिया। नृत्य, मनोरंजक खेलों और विभिन्न प्रतियोगिताओं से सजे इस आयोजन में उत्सव का माहौल देखने को मिला।महोत्सव के दौरान महिलाओं के लिए मनोरंजक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें श्रीमती अन्नपूर्णा शर्मा ने प्रथम, श्रीमती अंजलि निषाद ने द्वितीय और श्रीमती ममता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, ग्रुप डांस प्रतियोगिता में अन्नपूर्णा डांस ग्रुप ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।गरबा महोत्सव का प्रमुख आकर्षण गरबा क्वीन प्रतियोगिता रही। इसमें रेखा राजगीर ने प्रथम, शिवानी वैष्णव ने द्वितीय और आकांक्षा तिवारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिताओं के माध्यम से महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती पुनीता डेहरिया तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. शोभा त्रिपाठी उपस्थित रहीं। आयोजन को सफल बनाने में मातृशक्ति सेवा मंडल की संस्थापिका श्रीमती संगीता तिवारी और सहयोगी आमना राजगीर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।कार्यक्रम के समापन पर संस्थापिका श्रीमती संगीता तिवारी ने सभी उपस्थित महिलाओं एवं अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने मातृशक्ति सेवा मंडल के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मंडल का प्रयास महिलाओं को एक साझा मंच प्रदान करना, आपसी मेल-मिलाप को बढ़ावा देना और मनोरंजन के साथ-साथ समाज सेवा के कार्यों में भी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है।गरबा महोत्सव ने महिलाओं को एक-दूसरे से जुड़ने, अपनी प्रतिभा दिखाने और सामूहिक रूप से उत्सव मनाने का अवसर प्रदान किया। पूरे आयोजन में उत्साह, उमंग और आपसी सौहार्द का माहौल रहा।

  • Related Posts

    हमर पहुना में पूर्व विधायक शैलेष पांडेय ने साझा किए जीवन के अनछुए पहलू, बोले—पद नहीं, काम है महत्वपूर्ण

    हमर पहुना में पूर्व विधायक शैलेष पांडेय ने साझा किए जीवन के अनछुए पहलू, बोले—पद नहीं, काम है महत्वपूर्ण बिलासपुर। बिलासपुर प्रेस क्लब के पारंपरिक कार्यक्रम ‘हमर पहुना’ में रविवार,…

    कमल भार्गव को अस्पताल ले जा रही 108 एंबुलेंस जाम में फंसी, बिलासपुर की ट्रैफिक व्यवस्था पर उठे सवाल

    कमल भार्गव को अस्पताल ले जा रही 108 एंबुलेंस जाम में फंसी, बिलासपुर की ट्रैफिक व्यवस्था पर उठे सवाल बिलासपुर। त्योहारों के बीच शहर की यातायात व्यवस्था को लेकर एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *