सोशल मीडिया के माध्यम से कथित भ्रामक पत्रकारिता और विज्ञापन के नाम पर अवैध वसूली की मिल रही शिकायतों को लेकर बिलासपुर प्रेस क्लब ने मोर्चा खोल दिया है। इस मामले में राज्य स्तर पर पारदर्शी व्यवस्था बनाने और आवश्यक कार्रवाई की मांग करते हुए प्रेस क्लब ने शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा है।

बिलासपुर। सोशल मीडिया के माध्यम से कथित भ्रामक पत्रकारिता और विज्ञापन के नाम पर अवैध वसूली की मिल रही शिकायतों को लेकर बिलासपुर प्रेस क्लब ने मोर्चा खोल दिया है। इस मामले में राज्य स्तर पर पारदर्शी व्यवस्था बनाने और आवश्यक कार्रवाई की मांग करते हुए प्रेस क्लब ने शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा है।प्रेस क्लब ने राज्य शासन के प्रमुख सचिव, पुलिस महानिरीक्षक, कलेक्टर बिलासपुर और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर मामले की गंभीरता से जांच कराने की मांग की है।

ज्ञापन में कहा गया है कि इंस्टाग्राम, फेसबुक और यूट्यूब जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कुछ व्यक्ति स्वयं को पत्रकार बताकर कथित तौर पर अपुष्ट और भ्रामक वीडियो प्रसारित कर रहे हैं। साथ ही विज्ञापन और समाचार प्रकाशन के नाम पर अनुचित दबाव बनाने एवं अवैध वसूली की शिकायतें भी सामने आ रही हैं।बिलासपुर प्रेस क्लब ने मांग की है कि ऐसी शिकायतों की निष्पक्ष जांच कराई जाए, सरकारी विज्ञापन जारी करने और भुगतान की प्रक्रिया स्पष्ट की जाए तथा कथित अवैध वसूली के मामलों में साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई हो।इसके अलावा प्रेस क्लब

ने डिजिटल पत्रकारिता के नाम पर संचालित हो रहे पोर्टलों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काम करने वालों के लिए न्यूनतम पांच वर्ष का कार्यानुभव अनिवार्य करने का सुझाव भी दिया है। यह अनुभव प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया या किसी मान्यता प्राप्त संस्थान में कार्य करने का हो सकता है।

ज्ञापन में फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र जारी करने वाली संस्थाओं की जांच और इसमें संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी उठाई गई है।

प्रेस क्लब का कहना है कि वास्तविक पत्रकारों, स्वतंत्र पत्रकारों और समाचार संस्थानों के अभिव्यक्ति के अधिकारों की रक्षा होनी चाहिए, लेकिन पत्रकारिता की आड़ में किसी भी तरह की गैरकानूनी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए।

  • Related Posts

    शाबाश बिलासपुर पुलिस! महज एक घंटे में गुम हुई 6 साल की मासूम को Dial 112 की टीम ने सकुशल खोज निकाला

    बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस और Dial 112 की टीम ने तत्परता और संवेदनशीलता की मिसाल पेश करते हुए महज एक घंटे के भीतर गुम हुई 6 साल की मासूम बच्ची को…

    गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में लगातार चोरी से भड़के छात्र, रजिस्ट्रार से नहीं हुई मुलाकात तो गेट का ताला तोड़कर की नारेबाजी; ₹50 लाख की सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल, बड़े आंदोलन की चेतावनी!

    गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में लगातार चोरी से भड़के छात्र, रजिस्ट्रार से नहीं हुई मुलाकात तो गेट का ताला तोड़कर की नारेबाजी; ₹50 लाख की सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल, बड़े…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *