बिलासपुर प्रेस क्लब की पहल पर 1 नवंबर को अपोलो हॉस्पिटल में मेगा हेल्थ चेकअप कैंप, पत्रकारों और उनके परिवारों की विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे निःशुल्क जांच

बिलासपुर प्रेस क्लब की पहल पर 1 नवंबर को अपोलो हॉस्पिटल में मेगा हेल्थ चेकअप कैंप, पत्रकारों और उनके परिवारों की विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे निःशुल्क जांच

बिलासपुर। पत्रकारों और उनके परिवारों के बेहतर स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए बिलासपुर प्रेस क्लब एवं अपोलो हॉस्पिटल्स बिलासपुर के संयुक्त तत्वावधान में 1 नवंबर, रविवार को मेगा हेल्थ चेकअप कैंप एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक अपोलो हॉस्पिटल में आयोजित होगा।इस शिविर में पेट एवं लीवर रोग, हृदय रोग, स्त्री रोग, शिशु रोग, जनरल मेडिसिन और दंत रोग सहित विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे। साथ ही डायटीशियन द्वारा खानपान और पोषण संबंधी परामर्श भी दिया जाएगा।

शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा मरीजों की निःशुल्क जांच और स्वास्थ्य परामर्श दिया जाएगा। इसके अलावा फाइब्रोस्कैन से लीवर की जांच, आंखों की जांच, मैमोग्राफी, पैप स्मीयर, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और अन्य सामान्य स्वास्थ्य जांच भी निःशुल्क की जाएगी।

इस पहल का उद्देश्य पत्रकारों और उनके परिजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना, बीमारियों की समय रहते पहचान करना और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

बिलासपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष अजीत मिश्रा एवं उपाध्यक्ष विजय क्रांति तिवारी ने सभी पत्रकार साथियों और उनके परिवार के सदस्यों से इस शिविर में पहुंचकर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाने की अपील की है।

शिविर के पंजीयन एवं अधिक जानकारी के लिए अजीत मिश्रा (9827177004), विजय क्रांति तिवारी (7773033332) या अपोलो हॉस्पिटल्स बिलासपुर (97555 50776, 07752-248300) पर संपर्क किया जा सकता है।

  • Related Posts

    शाबाश बिलासपुर पुलिस! महज एक घंटे में गुम हुई 6 साल की मासूम को Dial 112 की टीम ने सकुशल खोज निकाला

    बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस और Dial 112 की टीम ने तत्परता और संवेदनशीलता की मिसाल पेश करते हुए महज एक घंटे के भीतर गुम हुई 6 साल की मासूम बच्ची को…

    गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में लगातार चोरी से भड़के छात्र, रजिस्ट्रार से नहीं हुई मुलाकात तो गेट का ताला तोड़कर की नारेबाजी; ₹50 लाख की सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल, बड़े आंदोलन की चेतावनी!

    गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में लगातार चोरी से भड़के छात्र, रजिस्ट्रार से नहीं हुई मुलाकात तो गेट का ताला तोड़कर की नारेबाजी; ₹50 लाख की सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल, बड़े…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *