महिला सुरक्षा और पुनर्वास की व्यवस्थाओं का जायजा लेने बीड पहुंचीं डॉ. ममता साहू

महिला सुरक्षा और पुनर्वास की व्यवस्थाओं का जायजा लेने बीड पहुंचीं डॉ. ममता साहू

बीड, महाराष्ट्र। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने महाराष्ट्र के बीड स्थित डिस्ट्रिक्ट सिविल हॉस्पिटल परिसर में संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर का भ्रमण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।इस दौरान डॉ. ममता साहू ने सखी वन स्टॉप सेंटर में संचालित विभिन्न योजनाओं और कार्यप्रणाली की जानकारी ली। उन्होंने केंद्र के माध्यम से महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही सहायता, सुरक्षा, परामर्श एवं अन्य सेवाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी प्राप्त की।उन्होंने महिलाओं की सहायता, सुरक्षा और पुनर्वास के लिए केंद्र द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी लेते हुए वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही महिलाओं को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए अपनाई जा रही कार्यप्रणाली को भी समझा।भ्रमण के दौरान सखी वन स्टॉप सेंटर बीड की केंद्र प्रशासक श्रीमती शांता खांडेकर, सिविल हॉस्पिटल बीड के सिविल सर्जन डॉ. सतीश जी सहित सखी वन स्टॉप सेंटर एवं महिला एवं बाल विकास विभाग, बीड के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।निरीक्षण के दौरान डॉ. ममता साहू ने केंद्र में महिलाओं के हित में किए जा रहे कार्यों और उपलब्ध व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा, सहायता और पुनर्वास के क्षेत्र में प्रभावी कार्यों को महत्वपूर्ण बताया।

  • Related Posts

    खेत-खलिहान से सत्ता के शिखर तक, छात्र राजनीति ने गढ़ा अरुण साव का सफर हमर पहुना’ में उप मुख्यमंत्री ने साझा किए जीवन के अनकहे किस्से, संघ की शाखा से एबीवीपी के संघर्ष और रक्तदान अभियान तक का सफर किया बयां

    खेत-खलिहान से सत्ता के शिखर तक, छात्र राजनीति ने गढ़ा अरुण साव का सफर हमर पहुना’ में उप मुख्यमंत्री ने साझा किए जीवन के अनकहे किस्से, संघ की शाखा से…

    राजेंद्र नगर की राशन दुकान वर्षों से दूसरे स्थान पर, उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानीमैग्नेटो मॉल के पास संचालित हो रही दुकान को मूल क्षेत्र में लाने की मांग, खाद्य विभाग ने दिया जल्द कार्रवाई का भरोसा

    राजेंद्र नगर की राशन दुकान वर्षों से दूसरे स्थान पर, उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानीमैग्नेटो मॉल के पास संचालित हो रही दुकान को मूल क्षेत्र में लाने की मांग, खाद्य विभाग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *