संसद भवन में छत्तीसगढ़ की आवाज बनीं प्रशंसा पांडे, राष्ट्रीय मंच पर किया प्रदेश का प्रतिनिधित्व

संसद भवन में छत्तीसगढ़ की आवाज बनीं प्रशंसा पांडे, राष्ट्रीय मंच पर किया प्रदेश का प्रतिनिधित्व

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की युवा प्रतिभा प्रशंसा पांडे ने नई दिल्ली स्थित संसद भवन में प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर बिलासपुर और छत्तीसगढ़ का नाम राष्ट्रीय मंच पर रोशन किया है। 2 अक्टूबर, महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर संसद भवन में आयोजित कार्यक्रम के लिए उनका चयन हुआ था। इससे पहले बिलासपुर स्थित शासकीय बिलासा कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में उनका सम्मान भी किया गया था।प्रशंसा पांडे नेशनल यूथ पार्लियामेंट की प्रदेश विजेता रह चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने विकसित भारत लीडर्स डायलॉग में भी राज्य स्तर पर उपलब्धि हासिल की है। युवा नेतृत्व और राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी के चलते उन्हें युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से Youth Icon के रूप में भी पहचान मिली है।संसद भवन में अपने इस विशेष प्रतिनिधित्व के दौरान प्रशंसा पांडे ने देश के कई प्रमुख नेताओं से मुलाकात की। उनके द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से शिष्टाचार भेंट किए जाने की जानकारी दी गई है।इसके साथ ही उन्होंने विपक्ष के प्रमुख नेताओं मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से भी मुलाकात की।aबिलासपुर की बेटी का संसद भवन जैसे राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करना प्रदेश के युवाओं के लिए महत्वपूर्ण अवसर के रूप में सामने आया है। प्रशंसा पांडे की यह उपलब्धि युवा नेतृत्व, संवाद और राष्ट्रीय स्तर पर युवाओं की सहभागिता को दर्शाती है।वहीं, संसद भवन में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने के बाद प्रशंसा पांडे ने प्रदेश के युवाओं की आकांक्षाओं और युवा शक्ति को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने की दिशा में अपनी सहभागिता दर्ज कराई है।

  • Related Posts

    खेत-खलिहान से सत्ता के शिखर तक, छात्र राजनीति ने गढ़ा अरुण साव का सफर हमर पहुना’ में उप मुख्यमंत्री ने साझा किए जीवन के अनकहे किस्से, संघ की शाखा से एबीवीपी के संघर्ष और रक्तदान अभियान तक का सफर किया बयां

    खेत-खलिहान से सत्ता के शिखर तक, छात्र राजनीति ने गढ़ा अरुण साव का सफर हमर पहुना’ में उप मुख्यमंत्री ने साझा किए जीवन के अनकहे किस्से, संघ की शाखा से…

    राजेंद्र नगर की राशन दुकान वर्षों से दूसरे स्थान पर, उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानीमैग्नेटो मॉल के पास संचालित हो रही दुकान को मूल क्षेत्र में लाने की मांग, खाद्य विभाग ने दिया जल्द कार्रवाई का भरोसा

    राजेंद्र नगर की राशन दुकान वर्षों से दूसरे स्थान पर, उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानीमैग्नेटो मॉल के पास संचालित हो रही दुकान को मूल क्षेत्र में लाने की मांग, खाद्य विभाग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *