आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं की निस्वार्थ सेवा और समर्पण को नमन : अंजय शुक्ला

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं की निस्वार्थ सेवा और समर्पण को नमन : अंजय शुक्ला

पिरदा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प’ पखवाड़े के अंतर्गत ग्राम पंचायत पिरदा में विशेष ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिला एवं बाल विकास विभाग की महत्वपूर्ण कड़ी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के उत्कृष्ट सेवा कार्यों को सम्मानित करना और उनके योगदान को प्रोत्साहित करना रहा।कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष अंजय शुक्ला विशिष्ट अतिथि के रूप में तथा बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष वर्णिका शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।इस अवसर पर अंजय शुक्ला ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं की निस्वार्थ सेवा और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि समाज के बच्चों, महिलाओं और जरूरतमंद परिवारों तक स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी सुविधाएं पहुंचाने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने सभी से सेवा भावना के साथ निरंतर कार्य करने का आह्वान किया।मुख्य अतिथि वर्णिका शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य और पोषण की सुविधाएं पहुंचाना हमारा प्रमुख ध्येय है। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें समाज की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाने वाली कर्मठ कार्यकर्ता बताया।कार्यक्रम प्रभारी सविता चंद्राकर के मार्गदर्शन में अतिथियों द्वारा क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को सम्मान पत्र प्रदान किए गए तथा शॉल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में मछुआरा संघ के उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम प्रभारी लखन धीवर, जिला महामंत्री रोबिन साहू, प्रदेश किसान मोर्चा के विशेष आमंत्रित सदस्य रिखी राम साहू, मंडल महामंत्री राजेंद्र विश्वकर्मा, सुरेश साहू, रवि कुर्रे, मयंक यादव, संतोष साहू, सीमा शर्मा सहित सरपंच, बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, महिलाएं एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    खेत-खलिहान से सत्ता के शिखर तक, छात्र राजनीति ने गढ़ा अरुण साव का सफर हमर पहुना’ में उप मुख्यमंत्री ने साझा किए जीवन के अनकहे किस्से, संघ की शाखा से एबीवीपी के संघर्ष और रक्तदान अभियान तक का सफर किया बयां

    खेत-खलिहान से सत्ता के शिखर तक, छात्र राजनीति ने गढ़ा अरुण साव का सफर हमर पहुना’ में उप मुख्यमंत्री ने साझा किए जीवन के अनकहे किस्से, संघ की शाखा से…

    राजेंद्र नगर की राशन दुकान वर्षों से दूसरे स्थान पर, उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानीमैग्नेटो मॉल के पास संचालित हो रही दुकान को मूल क्षेत्र में लाने की मांग, खाद्य विभाग ने दिया जल्द कार्रवाई का भरोसा

    राजेंद्र नगर की राशन दुकान वर्षों से दूसरे स्थान पर, उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानीमैग्नेटो मॉल के पास संचालित हो रही दुकान को मूल क्षेत्र में लाने की मांग, खाद्य विभाग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *