सेजेस महारानी लक्ष्मीबाई कन्या विद्यालय में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा आयोजित, छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
बिलासपुर। सेजेस महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय कन्या विद्यालय, बिलासपुर में शनिवार, 3 अक्टूबर को अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में विद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और भारतीय संस्कृति, इतिहास, नैतिक मूल्यों एवं राष्ट्रीय चेतना से जुड़े विषयों पर अपनी समझ का प्रदर्शन किया।इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति और संस्कारों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना तथा उन्हें देश की गौरवशाली परंपराओं, सांस्कृतिक विरासत और महान महापुरुषों के जीवन आदर्शों से परिचित कराना रहा। आयोजन के माध्यम से छात्राओं को अपने जीवन में नैतिक मूल्यों, अनुशासन और संस्कारों को अपनाने के लिए भी प्रेरित किया गया।विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती गोपाल ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति हमारे जीवन का महत्वपूर्ण आधार है। विद्यार्थियों को इसके आदर्शों को आत्मसात करते हुए अपने जीवन को सफल बनाने का प्रयास करना चाहिए। साथ ही महान महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए।परीक्षा के सफल आयोजन में प्रभारी श्रीमती श्रद्धा आनंद, नम्रता कौशिक, श्रीला चक्रवर्ती, शादमा बेगम, रंजीता देवांगन, आकांक्षा अग्रहरि, कविता तिवारी, ममता दुबे एवं अनुपमा टंडन का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।आयोजकों के अनुसार, परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को जिला एवं राज्य स्तर पर पुरस्कृत और सम्मानित किया जाएगा। आयोजन के माध्यम से छात्राओं में भारतीय संस्कृति, संस्कार और राष्ट्र के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया।




