आरएसएस कार्यालय कॉलकर कुंज में ध्वजारोहण के साथ मनाया गया 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस.

आरएसएस कार्यालय कॉलकर कुंज में ध्वजारोहण के साथ मनाया गया 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस.

बिलासपुर–शनिवार  को बिलासपुर संघ कार्यालय के कॉलकर कुंज में 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर ध्वजारोहण का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया था।इस गरिमामई कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिशु विशेषज्ञ डॉक्टर  गिमनानी के द्वारा ध्वजारोहण किया गया।ध्वजारोहण के पश्चात कार्यालय के सभागार में स्वतंत्रता दिवस को लेकर कार्यक्रम रखा गया था।उक्त कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में आरएसएस के सह प्रांतप्रचारक नारायण नामदेव राष्ट्र प्रेम एवं विभिन्न नागरिक कर्तव्यों के माध्यम से भारत की संस्कृति और संस्कार के माध्यम से राष्ट्र प्रेम अभिव्यक्त करने की प्रेरणा दी।उन्होंने बताया कि देशभक्ति के लिए केवल स्वतंत्रता संग्राम मैं प्राणों की आहुति एवं संघर्ष ही आवश्यक है। स्वतंत्र भारत के उस भाव को याद करना उन परिवारों के दर्द को समझना जिनके बच्चों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी। चाफेकर बंधु के प्राणों के आहुति को भी भी याद करने की प्रेरणा दी।चापेकर बंधु वह तीन क्रांतिकारी सगे भाई थे जिन्हें अंग्रेजी हुकूमत में फांसी की सजा दी गई थी।कार्यक्रम में विभाग कारवा गोवर्धन देवांगन ने भी नागरिकों को संबोधित किया।कार्यक्रम में विभाग प्रचारक गणेश साहू तथा कार्यालय के सभी स्वयंसेवक बंधु नगर के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी संघ कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस एवं ध्वजारोहण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

  • Related Posts

    छठ महापर्व को लेकर अरपा तट पर तैयारियां तेज, कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसएसपी रजनेश सिंह ने किया छठ घाट का निरीक्षण, सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

    छठ महापर्व को लेकर अरपा तट पर तैयारियां तेज, कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसएसपी रजनेश सिंह ने किया छठ घाट का निरीक्षण, सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर दिए आवश्यक निर्देश…

    देवरीखुर्द में कल निकलेगी मां दुर्गा की भव्य चुनरी यात्रा, सैकड़ों श्रद्धालु होंगे शामिल

    देवरीखुर्द में कल निकलेगी मां दुर्गा की भव्य चुनरी यात्रा, सैकड़ों श्रद्धालु होंगे शामिल बिलासपुर। नवरात्रि के पावन अवसर पर बिलासपुर के देवरीखुर्द क्षेत्र में सोमवार को मां दुर्गा की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *