लीनेस क्लब सुप्रीम ने मनाया सावन उत्सव एवं स्वतंत्रता दिवस
बिलासपुर में ऑल इंडिया लीनेस क्लब्स सी.जी.-1 स्वर्णिम की इकाई लीनेस क्लब बिलासपुर सुप्रीम द्वारा सावन उत्सव एवं स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम वीआईपी कॉलोनी स्थित राधिका गिदवानी के निवास पर हुआ, जहां क्लब की सदस्यों ने उत्साह और उमंग के साथ सावन एवं देशभक्ति से जुड़े गीत प्रस्तुत किए।कार्यक्रम के दौरान सदस्यों के लिए हाऊजी सहित
विभिन्न मनोरंजक गेम्स का आयोजन किया गया। इसके बाद लकी गेम के माध्यम से सावन क्वीन का चयन किया गया, जिसमें कल्पना राजपूत ने प्रथम और सोनल सोनी ने द्वितीय स्थान हासिल किया। विजेताओं को क्राउन एवं सैश पहनाकर तथा फूलों से स्वागत कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में सावन की पारंपरिक छटा के साथ देशभक्ति का रंग भी देखने को मिला। सभी सदस्यों ने एक-दूसरे के साथ मिलकर उत्सव का आनंद लिया। लजीज व्यंजनों का स्वाद लेने के साथ महिलाओं ने झूलों का भी आनंद उठाया और कार्यक्रम को यादगार बनाया।कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष लीनेस जॉली छाबड़ा,
क्लब जनक एक्सटेंशन ऑफिसर लीनेस शशि आहूजा, सचिव लीनेस राधिका गिदवानी, कोषाध्यक्ष लीनेस नेहा मित्तल, संरक्षक लीनेस रश्मि छाबड़ा एवं लीनेस विमला मित्तल सहित लीनेस सरला गिदवानी, श्वेता झुनझुनवाला, रश्मि बोले, शशि टुटेजा, अंजलि जायसवाल और पूनम छाबड़ा का सराहनीय योगदान रहा।







