लायंस क्लब बिलासपुर मिडटाउन ने उत्साह के साथ मनाया फ्रेंडशिप डे और सावन उत्सव

लायंस क्लब बिलासपुर मिडटाउन ने उत्साह के साथ मनाया फ्रेंडशिप डे और सावन उत्सव

बिलासपुर। लायंस क्लब बिलासपुर मिडटाउन द्वारा डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम तारामंडल में फ्रेंडशिप डे एवं सावन उत्सव का रंगारंग आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्लब की सभी सदस्याएं हरे रंग की पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुईं, जिससे पूरे आयोजन में सावन की छटा और उत्साह देखने को मिला।कार्यक्रम के दौरान सदस्यों ने सावन के पारंपरिक गीत प्रस्तुत किए और मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति देकर माहौल को आनंदमय बना दिया। फ्रेंडशिप डे के अवसर पर सभी ने एक-दूसरे को फ्रेंडशिप बेल्ट बांधकर शुभकामनाएं दीं तथा आपसी स्नेह, सौहार्द और मित्रता का संदेश दिया।आयोजन में विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों के साथ स्वादिष्ट व्यंजनों का भी सभी ने आनंद लिया। इस अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता में सीमा देवांगन और अंजिता उपाध्याय को सावन क्वीन चुना गया। क्लब अध्यक्ष आरती अंबष्ट ने दोनों विजेताओं को क्राउन पहनाकर एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया।कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष लायन आरती अंबष्ट, सचिव लायन अंजिता उपाध्याय, कोषाध्यक्ष लायन प्रीति प्रसाद, जोन चेयरपर्सन आरती साहू, माइक्रो चेयरपर्सन सुधा साव, संध्या पांडे एवं सुलोचना सिंह बघेल, डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन शशि आहूजा एवं सीमा देवांगन, चेयरपर्सन नीना गरेवाल सहित सुमन गुप्ता, जीत उपवेजा, रश्मि छाबड़ा, अमरजीत छाबड़ा, उषा तिवारी, सावित्री मिश्रा, उषा गुप्ता, सुचित्रा साव, सपना गुप्ता, नागमणि राव, सुषमा तिवारी, प्रेमलता तिवारी, रेखा चंदेल, ममता वर्मा, कवलजीत कौर, प्रज्ञा पांडे सहित बड़ी संख्या में लायन सदस्य उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन सदस्यों के बीच आपसी मेल-मिलाप, सहयोग और मित्रता को मजबूत करने के साथ सामाजिक जुड़ाव को भी बढ़ावा देते हैं। सभी सदस्यों ने आयोजन की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करने का संकल्प लिया।

  • Related Posts

    पितृपक्ष में सर्व विप्र महिला समाज ने किया सेवा कार्य, जरूरतमंदों को बांटी आवश्यक सामग्री

    पितृपक्ष में सर्व विप्र महिला समाज ने किया सेवा कार्य, जरूरतमंदों को बांटी आवश्यक सामग्री बिलासपुर। पितृपक्ष के पावन अवसर पर सर्व विप्र महिला समाज द्वारा सेवा और सहयोग की…

    शहीद भगत सिंह जी की जयंती पर आज़ाद पैनल छात्र संघ द्वारा कल्याण वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को फल, एवं शॉल वितरण किया गया 

    शहीद भगत सिंह जी की जयंती पर आज़ाद पैनल छात्र संघ द्वारा कल्याण वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को फल, एवं शॉल वितरण किया गया  बिलासपुर महान क्रांतिकारी एवं अमर शहीद भगत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *