पितृपक्ष में सर्व विप्र महिला समाज ने किया सेवा कार्य, जरूरतमंदों को बांटी आवश्यक सामग्री

पितृपक्ष में सर्व विप्र महिला समाज ने किया सेवा कार्य, जरूरतमंदों को बांटी आवश्यक सामग्री

बिलासपुर। पितृपक्ष के पावन अवसर पर सर्व विप्र महिला समाज द्वारा सेवा और सहयोग की भावना के साथ हाफ वे होम, रिवर व्यू कॉलोनी, कोनी में सेवा कार्य किया गया। इस दौरान समाज की महिलाओं ने जरूरतमंद लोगों को कपड़े, अनाज, बिस्किट, फल और चप्पल सहित आवश्यक सामग्री वितरित की।सेवा कार्य के दौरान समाज की महिलाओं ने जरूरतमंदों के साथ समय बिताया और उनकी आवश्यकताओं को समझते हुए सहयोग प्रदान किया। महिलाओं का कहना रहा कि पितृपक्ष केवल अपने पूर्वजों के स्मरण और तर्पण का अवसर ही नहीं, बल्कि मानव सेवा और जरूरतमंदों की सहायता के माध्यम से समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का भी अवसर है।सर्व विप्र महिला समाज द्वारा समय-समय पर किए जा रहे ऐसे सेवा कार्य सामाजिक सरोकार की भावना को मजबूत करने के साथ ही समाज में सहयोग और संवेदनशीलता का संदेश भी दे रहे हैं।इस अवसर पर सर्व विप्र महिला समाज की पदाधिकारी श्रुति पांडेय, नीलिमा शर्मा, गायत्री तिवारी, विजय लक्ष्मी शर्मा, सविता पांडेय एवं वंदना मिश्रा सहित चाइना शुक्ला, प्रीति तिवारी, किरण बाला पांडेय एवं समाज की अन्य सदस्याएं उपस्थित रहीं। सभी सदस्यों ने सेवा कार्य में सक्रिय सहभागिता निभाई।

  • Related Posts

    शहीद भगत सिंह जी की जयंती पर आज़ाद पैनल छात्र संघ द्वारा कल्याण वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को फल, एवं शॉल वितरण किया गया 

    शहीद भगत सिंह जी की जयंती पर आज़ाद पैनल छात्र संघ द्वारा कल्याण वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को फल, एवं शॉल वितरण किया गया  बिलासपुर महान क्रांतिकारी एवं अमर शहीद भगत…

    सर्व पंजाबी महिला संस्था छत्तीसगढ़ प्रांत की प्रांतीय टीम घोषित 

    सर्व पंजाबी महिला संस्था छत्तीसगढ़ प्रांत की प्रांतीय टीम घोषित  सर्व पंजाबी महिला संस्था की प्रदेश अध्यक्ष रंजीत कौर दुआ संस्थापिका शशि आहूजा ने वर्चुअल मीटिंग लेकर कर प्रदेश टीम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *