सर्वविप्र महिला समाज ने किया कुमकुमार्चन पूजन, कन्या भोज और गरबा का आयोजन
बिलासपुर। नवरात्रि के पावन पर्व पर सर्वविप्र महिला समाज द्वारा रविवार, 11 अक्टूबर को मां दुर्गा की आराधना के साथ विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई।कार्यक्रम का आयोजन रामा मैग्नेटो मॉल के सामने स्थित बंसीवाला में किया गया, जहां कुमकुमार्चन पूजा, कन्या भोज और डांडिया-गरबा का आयोजन हुआ। इसके साथ ही श्रद्धालुओं के लिए फलाहार एवं भोजन की व्यवस्था भी की गई। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण के साथ महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।इस अवसर पर समाज की अध्यक्ष ऋचा पाठक सहित श्रुति पांडेय, गायत्री शुक्ला, वर्षा तिवारी, अंशुल पांडेय, श्वेता शुक्ला, गायत्री तिवारी, प्रेमलता तिवारी, सविता पांडेय, अल्का पांडेय, वर्षा दुबे और
विजयलक्ष्मी शर्मा सहित समाज की अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।वहीं, शिखा दुबे, इंदु दीवान, पार्वती दुबे और पूजा मिश्रा ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग प्रदान किया।समाज की महिलाओं ने धार्मिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखने के साथ आपसी सौहार्द, एकजुटता और सामाजिक जुड़ाव को मजबूत करने का संदेश दिया। नवरात्रि के इस आयोजन में भक्ति और उत्साह का सुंदर संगम देखने को मिला।





