घायल मवेशी की मदद को आगे आई बिलासपुर पुलिस कि यातायात टीम घायल मवेशी को पहुंचाया अस्पताल

घायल मवेशी की मदद को आगे आई बिलासपुर पुलिस कि यातायात टीम घायल मवेशी को पहुंचाया अस्पताल

बिलासपुर पुलिस की यातायात टीम ने ड्यूटी के दौरान एक बार फिर संवेदनशीलता और मानवता की मिसाल पेश की है। पेट्रोलिंग के दौरान एक मवेशी वाहन की चपेट में आकर घायल हो गया था।घायल मवेशी को सड़क पर आहत अवस्था में देखकर ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों ने तत्काल उसकी मदद के लिए कदम आगे बढ़ाया। पुलिसकर्मियों ने बिना देर किए घायल मवेशी को सुरक्षित तरीके से इलाज के लिए संबंधित संस्था तक पहुंचाया, ताकि उसका समय पर उपचार हो सके।  प्रधान आरक्षक जावेद अली, आरक्षक प्रदीप मिश्रा और आरक्षक तुलेश्वर चंद्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पेट्रोलिंग टीम ने अपनी ड्यूटी के साथ-साथ बेजुबान मवेशी के प्रति भी संवेदनशीलता दिखाई और उसे उपचार के लिए पहुंचाने की जिम्मेदारी निभाई।अक्सर सड़क हादसों में घायल होने वाले बेजुबान जानवरों को समय पर मदद नहीं मिल पाती, लेकिन बिलासपुर पुलिस की इस पहल ने एक सकारात्मक संदेश दिया है। पुलिस की इस तत्परता से न सिर्फ घायल मवेशी को समय पर इलाज मिल सका, बल्कि पुलिस के मानवीय पक्ष की भी तस्वीर सामने आई है।

बिलासपुर पुलिस की यातायात टीम कि  इस संवेदनशील पहल की सराहना की जा रही है। ड्यूटी के दौरान कानून-व्यवस्था संभालने के साथ-साथ जरूरतमंद और बेजुबान जीव की मदद के लिए आगे आना निश्चित तौर पर एक सराहनीय कदम

  • Related Posts

    सकरी  TI संजय शिंदे की कार्रवाई से ग्रामीण खुश, 50 महिलाओं और जनप्रतिनिधियों ने जताया आभार

     सकरी  TI संजय शिंदे की कार्रवाई से ग्रामीण खुश, 50 महिलाओं और जनप्रतिनिधियों ने जताया आभार बिलासपुर। थाना सकरी में पदस्थ थाना प्रभारी संजय शिंदे द्वारा क्षेत्र में चोरी एवं…

    सर्वविप्र महिला समाज ने किया कुमकुमार्चन पूजन, कन्या भोज और गरबा का आयोजन

    सर्वविप्र महिला समाज ने किया कुमकुमार्चन पूजन, कन्या भोज और गरबा का आयोजन बिलासपुर। नवरात्रि के पावन पर्व पर सर्वविप्र महिला समाज द्वारा रविवार, 11 अक्टूबर को मां दुर्गा की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *