विद्या नगर कि महिला ग्रुप ने मनाया सावन उत्सव, भक्ति और परंपरा के रंग में रंगा आयोजन।।

विद्या नगर कि महिला ग्रुप ने मनाया सावन उत्सव, भक्ति और परंपरा के रंग में रंगा आयोजन।।

बिलासपुर। सावन के पावन महीने में विद्या नगर कि महिलाओं द्वारा भक्ति, परंपरा और उत्साह से भरपूर सावन उत्सव का आयोजन होटल टोपाज में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन शशि सिंह सिसोदिया, आरती द्विवेदी और प्रियंका शर्मा के संयुक्त प्रयास से किया गया, जिसमें ग्रुप की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।कार्यक्रम की शुरुआत भगवान भोलेनाथ की स्तुति और पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद सभी सदस्यों का ढोल और तिलक के साथ पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया गया। पूरे आयोजन में सावन की भक्ति और भारतीय संस्कृति की खूबसूरत झलक देखने को मिली।इस दौरान साधना झा ने भगवान भोलेनाथ की स्तुति प्रस्तुत की। इसके बाद भजन, डांस और विभिन्न मनोरंजक गेम्स का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सावन के अनुरूप कई तरह के स्वादिष्ट व्यंजनों की भी व्यवस्था की गई थी।विद्या नगर ग्रुप की ओर से सभी सदस्यों को रिटर्न गिफ्ट और मल्टीकलर छतरियां भेंट की गईं। वहीं सभी महिलाओं की एक जैसी साड़ियों ने आयोजन को और भी आकर्षक बना दिया। बड़े-बुजुर्गों को तिलक लगाकर सम्मानित किया गया।आयोजन में हुए रोमांचक गेम्स में प्रियंका शर्मा ने प्रथम, राखी मोदी ने द्वितीय, शिल्पी ने तृतीय, प्रिया ताम्रकर ने चतुर्थ और सयुक्ता सिंह ने पंचम स्थान हासिल किया।वहीं ‘सावन सुंदरी’ प्रतियोगिता में शशि सिंह सिसोदिया प्रथम, राखी मोदी द्वितीय और आराधना द्विवेदी तृतीय स्थान पर रहीं।कार्यक्रम का समापन आरती द्विवेदी द्वारा किया गया। सावन की भक्ति, रंग-बिरंगे परिधानों, पारंपरिक अंदाज और महिलाओं के उत्साह से सजा यह आयोजन विद्या नगर ग्रुप के लिए यादगार बन गया।

  • Related Posts

    बिलासपुर शांत है, कमजोर नहीं. बिलासपुर को चाहिए तेज विकास, एयरपोर्ट विस्तार को बताया पहली प्राथमिकता: हमर पहुना में बोले प्रवीण झा

    बिलासपुर शांत है, कमजोर नहीं. बिलासपुर को चाहिए तेज विकास, एयरपोर्ट विस्तार को बताया पहली प्राथमिकता: हमर पहुना में बोले प्रवीण झा बिलासपुर। बिलासपुर प्रेस क्लब के प कार्यक्रम “हमर…

    पिता की सीख से राजनीति की पाठशाला तक पहुंचे अमर अग्रवाल, बोले- जो नहीं आता, उसे सीखना मेरा जुनून

    हमर पहुना’ में बिलासपुर विधायक,पूर्व मंत्री ने सुनाया बचपन से अब तक का राजनीतिक सफर, पिता को बताया अपना सबसे बड़ा मार्गदर्शक; संजीवनी 108, महतारी एक्सप्रेस 102 से अरपा तक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *