राम दरबार उत्सव मंडली का आयोजन 11 अक्टूबर से, डांडिया रास महोत्सव सहित होंगी कई प्रतियोगिताएं
बिलासपुर। शहर के अयोध्या नगर में राम दरबार उत्सव मंडली की ओर से 11 से 19 अक्टूबर तक नौ दिवसीय धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। रिंग रोड नंबर-2 स्थित महादेव हॉस्पिटल के पास मां आदिशक्ति भवन में आयोजित इस उत्सव में डांडिया रास महोत्सव, भव्य जागरण, फैंसी ड्रेस, रंगोली, मेहंदी और ड्राइंग सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आकर्षण का केंद्र रहेंगी।आयोजन की शुरुआत 11, 12 और 13 अक्टूबर को डांडिया रास महोत्सव के साथ होगी। इसके बाद 14 अक्टूबर को राम परिहार की प्रस्तुति में भव्य जागरण आयोजित किया जाएगा। 15 अक्टूबर को फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता होगी, जबकि 16 अक्टूबर को थाली सजावट, रंगोली और मेहंदी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। वहीं, 17 अक्टूबर को ड्राइंग प्रतियोगिता के जरिए प्रतिभागियों को अपनी रचनात्मक प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।कार्यक्रमों की श्रृंखला में 18 अक्टूबर को नव कन्याओं की आरती के साथ विभिन्न मनोरंजक गेम्स और हाउजी का आयोजन होगा। वहीं, 19 अक्टूबर को कन्या भोज, महाप्रसाद और पूर्णाहुति के साथ नौ दिवसीय आयोजन का समापन किया जाएगा।राम दरबार उत्सव मंडली का यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों और प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। आयोजन के माध्यम से श्रद्धालुओं और शहरवासियों को उत्सव में शामिल होने तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
आयोजन स्थल: मां आदिशक्ति भवन, महादेव हॉस्पिटल के पास, अयोध्या नगर, रिंग रोड नंबर-2, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)।
संपर्क सूत्र:
प्रिया परिहार – 8641097960
वंदना मिश्रा – 8319165239



