सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो गिरफ्तार, आपत्तिजनक कंटेंट मामले में पुलिस की कार्रवाई

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो गिरफ्तार, आपत्तिजनक कंटेंट मामले में पुलिस की कार्रवाई

अंबिकापुर। सोशल मीडिया पर सक्रिय इन्फ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो को अंबिकापुर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आकांक्षा और होली क्रॉस कॉलेज के लेक्चरर अकील अहमद अंसारी के खिलाफ दो दिन पहले कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी।

मामले में BNS की धारा 196(1), 352 और 353(2) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस का आरोप है कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और अश्लील सामग्री के साथ गाली-गलौज वाले कंटेंट प्रसारित किए गए।

शिकायत में एक दुष्कर्म पीड़िता की पहचान और निजता उजागर करने का भी आरोप लगाया गया है। इसके अलावा वीडियो में निजी अंगों से जुड़े अमर्यादित सवाल पूछकर उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित करने की बात भी शिकायत में कही गई है।

वहीं, मूल निवासी और बाहरी व्यक्ति के मुद्दे को लेकर सामाजिक वैमनस्य फैलाने के आरोप भी लगाए गए हैं।

बताया जा रहा है कि आकांक्षा टोप्पो का भाजपा नेता धीरज सिंह के साथ सोशल मीडिया पर विवाद भी चल रहा था। रविवार को घड़ी चौक के पास एक होटल में दोनों पक्षों के आमने-सामने आने की बात सामने आई थी। इसके बाद दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई।

पुलिस ने आकांक्षा टोप्पो को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

गौरतलब है कि आकांक्षा टोप्पो के खिलाफ इससे पहले सीतापुर थाने में भी सोशल मीडिया पर कथित टिप्पणी को लेकर मामला दर्ज होने की जानकारी सामने आई थी।

  • Related Posts

     विकासखंड स्तरीय खेल महोत्सव में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, खो-खो में प्रथम स्थान सहित चार प्रतियोगिताओं में हासिल की जीत!

    🏆 विकासखंड स्तरीय खेल महोत्सव में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, खो-खो में प्रथम स्थान सहित चार प्रतियोगिताओं में हासिल की जीत! कोरबा/कटघोरा। विकासखंड स्तरीय खेल महोत्सव प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार…

    ब्रिटिश नागरिक डॉ. कृष्ण कुमार की संदिग्ध मौत: कमिश्नरेट से जगी न्याय की नई उम्मीद, कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने डीसीपी दीपमाला कश्यप को सौंपी जांच

    ब्रिटिश नागरिक डॉ. कृष्ण कुमार की संदिग्ध मौत: कमिश्नरेट से जगी न्याय की नई उम्मीद, कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने डीसीपी दीपमाला कश्यप को सौंपी जांचलंबे समय से न्याय के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *