दीपका प्रभाग के अध्यक्ष बने आयुष साहू, हिन्दू क्रांति सेना ने सौंपी नई जिम्मेदारी

दीपका प्रभाग के अध्यक्ष बने आयुष साहू, हिन्दू क्रांति सेना ने सौंपी नई जिम्मेदारी

दीपका। हिन्दू क्रांति सेना ने वर्ष 2026-27 के लिए दीपका प्रभाग के अध्यक्ष पद पर श्री आयुष साहू जी की नियुक्ति की है। संगठन की ओर से उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।नई जिम्मेदारी के साथ आयुष साहू से संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ सनातन धर्म, सेवा, संस्कृति और सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाने की अपेक्षा जताई गई है।उनकी नियुक्ति पर हिन्दू क्रांति सेना के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। संगठन से जुड़े लोगों का कहना है कि आयुष साहू के नेतृत्व में दीपका प्रभाग में संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।वहीं, युवाओं को संगठन से जोड़ने और सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों के विस्तार की दिशा में भी कार्य किए जाने की बात कही गई है।हिन्दू क्रांति सेना, कोरबा (छत्तीसगढ़) की ओर से श्री आयुष साहू को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की गई हैं।

  • Related Posts

    सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो गिरफ्तार, आपत्तिजनक कंटेंट मामले में पुलिस की कार्रवाई

    सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो गिरफ्तार, आपत्तिजनक कंटेंट मामले में पुलिस की कार्रवाई अंबिकापुर। सोशल मीडिया पर सक्रिय इन्फ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो को अंबिकापुर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस…

    पंच से संसद  फिर मंत्रालय तक… ‘हमर पहुना’ में केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने सुनाया संघर्ष का सफर, बिलासपुर में रखा विकास का विजन

    पंच से संसद  फिर मंत्रालय तक… ‘हमर पहुना’ में केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने सुनाया संघर्ष का सफर, बिलासपुर में रखा विकास का विजन बिलासपुर प्रेस क्लब के लोकप्रिय संवाद…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *