बिलासपुर केंद्रीय जेल पर उठे बड़े सवाल, आखिर क्यों मर रहे हैं कैदी??? सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल!! एक महीने में 5 मौतें

एक महीने में 5 कैदियों की मौत, बिलासपुर सेंट्रल जेल की सुरक्षा पर बड़े सवाल सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल!! आखिर क्यों मर रहे हैं कैदी???

बिलासपुर सेंट्रल जेल एक बार फिर सुर्खियों में है। पिछले एक महीने के भीतर पांच कैदियों की मौत ने जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी तंत्र पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ताजा मामला एक सजायाफ्ता कैदी की आत्महत्या का है। लगातार सामने आ रही इन घटनाओं के बाद अब पूरे मामले की न्यायिक जांच की बात कही जा रही है। बिलासपुर सेंट्रल जेल में कैदियों की मौत का सिलसिला चिंता का विषय बन गया है। ताजा मामला डबल मर्डर के सजायाफ्ता कैदी विकेश कंवर उर्फ राहुल का है, जिसने जेल परिसर में खाना बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले गैसीफायर की जलती भट्ठी में कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।इससे पहले 23 जून को बैरक के भीतर एक कैदी की सीमेंट स्लैब से हमला कर हत्या कर दी गई थी। वहीं दो अन्य कैदियों की बाथरूम में गिरने के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई, जबकि एक अन्य कैदी ने सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।लगातार हो रही इन घटनाओं ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी प्रणाली को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतकों के परिजनों का आरोप है कि हर घटना के बाद जांच की घोषणा तो होती है, लेकिन जिम्मेदारी तय होने की जानकारी सामने नहीं आती।घटना के बाद जिला प्रशासन और पुलिस महकमा हरकत में आ गया। कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसएसपी रजनेश सिंह केंद्रीय जेल पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर पूरे मामले की जानकारी ली।अधिकारियों ने जेल प्रशासन से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। प्रशासन का कहना है कि मामले की न्यायिक जांच कराई जाएगी और यह भी पता लगाया जाएगा कि सुरक्षा व्यवस्था में कहीं कोई चूक हुई थी या नहीं सरकार नए केंद्रीय जेल के निर्माण को मंजूरी दे चुकी है और टेंडर प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है, लेकिन वर्षों बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। ऐसे में पुराने जेल की व्यवस्था पर बढ़ता दबाव प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है।

  • 30 जुलाई 2026 – गैसीफायर की भट्ठी में कूदकर सजायाफ्ता कैदी की कथित आत्महत्या।
  • 23 जून 2026 – बैरक के भीतर कैदी की हत्या।
  • जून 2026 – बीमारी और हादसों में तीन कैदियों की मौत।
  • मई 2022 – विचाराधीन बंदी की संदिग्ध मौत।

पहले भी मोबाइल, अवैध गतिविधियों, मारपीट और गैंगवार जैसे मामलों को लेकर जेल रही चर्चा में।सवाल सिर्फ लगातार हो रही मौतों का नहीं, बल्कि उस व्यवस्था का भी है जिसकी जिम्मेदारी जेल के भीतर बंदियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। अब सबकी नजर न्यायिक जांच पर है कि इन घटनाओं की असली वजह क्या है, जिम्मेदारी किसकी तय होती है और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए क्या ठोस कदम उठाए जाते हैं।

  • Related Posts

    सेवा सहकारी समिति सलका नवागांव में हुआ वृक्षारोपण, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान का दिया संदेश

     सेवा सहकारी समिति सलका नवागांव में हुआ वृक्षारोपण, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान का दिया संदेश बिलासपुर,सहकारिता सप्ताह के अंतर्गत शुक्रवार को जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, बिलासपुर के नोडल…

    अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में सहायक परीक्षा नियंत्रक के कथित व्यवहार से छात्र हुए नाराज, कुलपति से की कार्रवाई की मांग

    अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के सहायक परीक्षा नियंत्रक एफ. कुरैशी के कथित अभद्र व्यवहार से विद्यार्थियों में रोष, कार्रवाई की मांग बिलासपुर। अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के सहायक परीक्षा नियंत्रक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *