15 लाख लौटाने का झांसा देकर 10 लाख लिए; रकम वापस मांगने पर टालमटोल..जमीन कारोबारी पर धोखाधड़ी का आरोप!

15 लाख लौटाने का झांसा देकर 10 लाख लिए; रकम वापस मांगने पर टालमटोल..जमीन कारोबारी पर धोखाधड़ी का आरोप!

बिलासपुर। जमीन खरीदी-बिक्री के कारोबार में निवेश के नाम पर 10 लाख रुपये लेने और दो महीने में 15 लाख रुपये वापस करने का भरोसा देकर रकम नहीं लौटाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में सांई नगर उस्लापुर निवासी मनोज सिंह ठाकुर ने सकरी थाने में शिकायत देकर जमीन कारोबारी सुशील कश्यप के खिलाफ धोखाधड़ी और छल-कपट का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के मुताबिक सुशील कश्यप जमीन की खरीदी-बिक्री का काम करता है और शिकायतकर्ता से पहले से परिचित था। आरोप है कि सुशील ने मनोज को जमीन का अच्छा सौदा मिलने की बात बताते हुए उसमें पैसा लगाने पर कुछ ही समय में अच्छा लाभ होने का भरोसा दिया। इसके अलावा उसने कथित तौर पर यह भी कहा कि यदि मनोज जमीन के सौदे में पैसा नहीं लगाना चाहते तो उसे 10 लाख रुपये दे दें, जिसे वह दो महीने बाद लाभ सहित 15 लाख रुपये वापस कर देगा।शिकायतकर्ता के अनुसार सुशील कश्यप की बातों पर भरोसा करते हुए 22 जनवरी 2026 को भारतीय स्टेट बैंक, मंगला शाखा के दो चेक के माध्यम से कुल 10 लाख रुपये दिए गए। इनमें मनोज सिंह ठाकुर ने अपने खाते से 5 लाख रुपये और उनकी पत्नी के खाते से 5 लाख रुपये का भुगतान किया। शिकायत में आरोप है कि तय दो महीने की अवधि बीतने के बाद भी सुशील कश्यप ने रकम वापस नहीं की। मनोज का कहना है कि उन्होंने कई बार व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर अपनी रकम वापस मांगी, लेकिन हर बार उन्हें जल्द पैसा लौटाने का आश्वासन दिया गया। इसके बावजूद अब तक कोई राशि वापस नहीं की गई है।

बैंक स्टेटमेंट भी शिकायत के साथ लगाया.

मनोज सिंह ठाकुर ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि लगातार आश्वासन दिए जाने के बावजूद रकम वापस नहीं किए जाने से उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ है। उन्होंने मामले में सुशील कश्यप के खिलाफ उचित दंडात्मक कार्रवाई करने और अपनी 10 लाख रुपये की रकम वापस दिलाने की मांग की है। शिकायतकर्ता ने आवेदन के साथ बैंक स्टेटमेंट की प्रति भी पुलिस को उपलब्ध कराई है। फिलहाल यह मामला शिकायत के आधार पर सामने आया है। आरोपों की पुलिस जांच और संबंधित पक्षों के बयान के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।

  • Related Posts

    केंद्रीय विश्वविद्यालय में स्थानीय छात्रों के लिए 20% सीट आरक्षण की मांग, प्रेस क्लब ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव को सौंपा पत्र

    केंद्रीय विश्वविद्यालय में स्थानीय छात्रों के लिए 20% सीट आरक्षण की मांग, प्रेस क्लब ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव को सौंपा पत्र बिलासपुर के गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में छत्तीसगढ़ के…

    प्रेस क्लब गूँज रहा गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से,महाआरती, भोग-प्रसाद और भजनों से गूंजा परिसर, सामाजिक संगठनों की रही सहभागिता

    प्रेस क्लब गूँज रहा गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से,महाआरती, भोग-प्रसाद और भजनों से गूंजा परिसर, सामाजिक संगठनों की रही सहभागिता बिलासपुर। बिलासपुर प्रेस क्लब में इस बार गणेश उत्सव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *