केंद्रीय विश्वविद्यालय में स्थानीय छात्रों के लिए 20% सीट आरक्षण की मांग, प्रेस क्लब ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव को सौंपा पत्र

केंद्रीय विश्वविद्यालय में स्थानीय छात्रों के लिए 20% सीट आरक्षण की मांग, प्रेस क्लब ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव को सौंपा पत्र

बिलासपुर के गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में छत्तीसगढ़ के स्थानीय विद्यार्थियों के लिए 20 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने की मांग अब जोर पकड़ने लगी है। इसी मांग को लेकर बिलासपुर प्रेस क्लब ने पहल करते हुए उपमुख्यमंत्री अरुण साव से मुलाकात की और उन्हें मांग संबंधी पत्र सौंपा। प्रेस क्लब अध्यक्ष अजित मिश्रा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने स्थानीय छात्रों के हित से जुड़े इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर उपमुख्यमंत्री से खास बातचीत भी की।गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ के प्रमुख उच्च शिक्षण संस्थानों में शामिल है। ऐसे में प्रदेश के विद्यार्थियों को यहां उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर मिल सकें, इसे लेकर बिलासपुर प्रेस क्लब ने स्थानीय छात्रों के लिए 20 प्रतिशत सीट आरक्षित करने की मांग उठाई है।

प्रेस क्लब अध्यक्ष अजित मिश्रा के नेतृत्व में पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव से मुलाकात की। इस दौरान उन्हें मांग से संबंधित पत्र सौंपा गया।

प्रेस क्लब अध्यक्ष अजित मिश्रा ने उपमुख्यमंत्री के सामने स्थानीय विद्यार्थियों की समस्या को प्रमुखता से रखा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय में देशभर से विद्यार्थी प्रवेश लेते हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ के विद्यार्थियों को भी अपनी ही धरती पर उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर मिलना चाहिए।उन्होंने कहा कि यदि विश्वविद्यालय में छत्तीसगढ़ के मूल निवासी विद्यार्थियों के लिए 20 प्रतिशत सीटों का प्रावधान किया जाता है, तो बिलासपुर सहित पूरे प्रदेश के हजारों प्रतिभावान विद्यार्थियों को इसका लाभ मिल सकता है। इससे स्थानीय युवाओं को प्रदेश में ही उच्च शिक्षा का बेहतर मंच मिल सकेगा।इस दौरान प्रेस क्लब प्रतिनिधिमंडल और उपमुख्यमंत्री अरुण साव के बीच इस मुद्दे को लेकर खास बातचीत भी हुई। प्रतिनिधिमंडल ने स्थानीय विद्यार्थियों के हित में इस मांग पर शासन स्तर पर पहल करने और संबंधित स्तर पर विचार किए जाने की बात रखी।प्रेस क्लब की ओर से यह भी कहा गया कि देश के अलग-अलग राज्यों में स्थानीय विद्यार्थियों के लिए कुछ विश्वविद्यालयों में विशेष प्रावधान अथवा आरक्षण की व्यवस्था देखने को मिलती है। इसी तरह छत्तीसगढ़ के विद्यार्थियों के हित में गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में भी ऐसी व्यवस्था की संभावनाओं पर विचार किया जाना चाहिए।बिलासपुर प्रेस क्लब की यह पहल प्रदेश के स्थानीय विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में अधिक अवसर दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मांग के रूप में सामने आई है। अब इस मांग पर शासन और विश्वविद्यालय स्तर पर क्या पहल होती है, इस पर विद्यार्थियों और अभिभावकों की नजर रहेगी।इस दौरान प्रेस क्लब उपाध्यक्ष विजय क्रांति तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार गणेश विश्वकर्मा, रितु साहू, रवि शुक्ला, सादाब खान, उज्जवल तिवारी, प्रवीण सिंह  ,श्रेयज सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

  • Related Posts

    15 लाख लौटाने का झांसा देकर 10 लाख लिए; रकम वापस मांगने पर टालमटोल..जमीन कारोबारी पर धोखाधड़ी का आरोप!

    15 लाख लौटाने का झांसा देकर 10 लाख लिए; रकम वापस मांगने पर टालमटोल..जमीन कारोबारी पर धोखाधड़ी का आरोप! बिलासपुर। जमीन खरीदी-बिक्री के कारोबार में निवेश के नाम पर 10…

    प्रेस क्लब गूँज रहा गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से,महाआरती, भोग-प्रसाद और भजनों से गूंजा परिसर, सामाजिक संगठनों की रही सहभागिता

    प्रेस क्लब गूँज रहा गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से,महाआरती, भोग-प्रसाद और भजनों से गूंजा परिसर, सामाजिक संगठनों की रही सहभागिता बिलासपुर। बिलासपुर प्रेस क्लब में इस बार गणेश उत्सव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *