सेवा सहकारी समिति सलका नवागांव में हुआ वृक्षारोपण, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान का दिया संदेश

 सेवा सहकारी समिति सलका नवागांव में हुआ वृक्षारोपण, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान का दिया संदेश

बिलासपुर,सहकारिता सप्ताह के अंतर्गत शुक्रवार को जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, बिलासपुर के नोडल अधिकारी श्री आशीष दुबे द्वारा सेवा सहकारी समिति सलका नवागांव में वृक्षारोपण किया गया।इस अवसर पर  दुबे ने कहा कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मिशन लाइफ (पर्यावरण के लिए जीवनशैली)’ के तहत चलाए जा रहे ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से जुड़कर प्रत्येक नागरिक को पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह अभियान भावनात्मक जुड़ाव और पर्यावरणीय जिम्मेदारी का सुंदर समन्वय है, जो वृक्षारोपण को व्यक्तिगत और राष्ट्रीय दायित्व के रूप में स्थापित करता है।उन्होंने कहा कि जिस प्रकार माँ अपने बच्चों को जीवन, स्नेह और सुरक्षा प्रदान करती है, उसी प्रकार पेड़ भी मानव जीवन को ऑक्सीजन, छाया और संरक्षण देकर पृथ्वी पर जीवन को सुरक्षित बनाए रखते हैं। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी माँ के सम्मान में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।कार्यक्रम में सहकारिता विस्तार अधिकारी  दुर्गेश साहू, समिति अध्यक्ष  विनोद विश्वकर्मा, शाखा प्रबंधक  वीरेंद्र विक्रम सिंह, पर्यवेक्षक  मनहरण साहू, समिति प्रबंधक  केशव देवांगन,  नारायण साहू,  रविशंकर साहू,  हेमंत प्रजापति,  अभिषेक तिवारी सहित शाखा एवं समिति के कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    15 लाख लौटाने का झांसा देकर 10 लाख लिए; रकम वापस मांगने पर टालमटोल..जमीन कारोबारी पर धोखाधड़ी का आरोप!

    15 लाख लौटाने का झांसा देकर 10 लाख लिए; रकम वापस मांगने पर टालमटोल..जमीन कारोबारी पर धोखाधड़ी का आरोप! बिलासपुर। जमीन खरीदी-बिक्री के कारोबार में निवेश के नाम पर 10…

    केंद्रीय विश्वविद्यालय में स्थानीय छात्रों के लिए 20% सीट आरक्षण की मांग, प्रेस क्लब ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव को सौंपा पत्र

    केंद्रीय विश्वविद्यालय में स्थानीय छात्रों के लिए 20% सीट आरक्षण की मांग, प्रेस क्लब ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव को सौंपा पत्र बिलासपुर के गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में छत्तीसगढ़ के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *