अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में सहायक परीक्षा नियंत्रक के कथित व्यवहार से छात्र हुए नाराज, कुलपति से की कार्रवाई की मांग

अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के सहायक परीक्षा नियंत्रक एफ. कुरैशी के कथित अभद्र व्यवहार से विद्यार्थियों में रोष, कार्रवाई की मांग

बिलासपुर। अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के सहायक परीक्षा नियंत्रक एफ. कुरैशी के कथित अभद्र व्यवहार को लेकर विद्यार्थियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। इस संबंध में छात्र हितों से जुड़े अवनीश पाण्डेय ने  कुलपति को लिखित शिकायत सौंपकर निष्पक्ष जांच एवं कठोर कार्रवाई की मांग की है।अवनीश पाण्डेय ने आरोप लगाया कि वे छात्र संजय साहू की सूचना का अधिकार (RTI) के तहत उत्तरपुस्तिका प्राप्त करने हेतु आवेदन तथा छात्रा दीपमाला की अंकसूची में माता-पिता के नाम की त्रुटि सुधारने संबंधी आवेदन लेकर विश्वविद्यालय पहुंचे थे। उनका आरोप है कि सहायक परीक्षा नियंत्रक एफ. कुरैशी ने पहले उनका नाम पूछा और नाम बताने के बाद उनके साथ कथित रूप से अभद्र व्यवहार किया। आरोप के अनुसार, उन्होंने आवेदन स्वीकार करने से इनकार कर दिया तथा कहा, “तुम क्यों लाए हो, जिसका काम है उसी बच्चे को भेजो। अवनीश पाण्डेय ने कहा कि दूर-दराज़ क्षेत्रों में रहने वाले अनेक विद्यार्थी व्यक्तिगत रूप से विश्वविद्यालय नहीं आ सकते। ऐसे में उनके प्रतिनिधि के माध्यम से आवेदन प्रस्तुत करना एक सामान्य और व्यावहारिक व्यवस्था है। इसके बावजूद विद्यार्थियों के कार्यों को अस्वीकार करना तथा अपमानजनक व्यवहार करना विद्यार्थियों के अधिकारों के विपरीत है।वहीं छात्र संजय साहू ने कहा कि  किसी कारणवश विश्वविद्यालय में स्वयं उपस्थित नहीं हो सकता, तो वह अपने अधिकृत प्रतिनिधि के माध्यम से भी अपना कार्य करवा सकता है। इसके बावजूद आवेदन स्वीकार नहीं किया गया, जिससे विद्यार्थियों को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।शिकायतकर्ताओं के अनुसार, माननीय कुलपति ने उनकी सभी बातें गंभीरता से सुनीं, किंतु बैठक के दौरान इस मामले में कोई अंतिम निर्णय या निष्कर्ष नहीं दिया गया। विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी भी विद्यार्थी को ऐसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

  • Related Posts

    15 लाख लौटाने का झांसा देकर 10 लाख लिए; रकम वापस मांगने पर टालमटोल..जमीन कारोबारी पर धोखाधड़ी का आरोप!

    15 लाख लौटाने का झांसा देकर 10 लाख लिए; रकम वापस मांगने पर टालमटोल..जमीन कारोबारी पर धोखाधड़ी का आरोप! बिलासपुर। जमीन खरीदी-बिक्री के कारोबार में निवेश के नाम पर 10…

    केंद्रीय विश्वविद्यालय में स्थानीय छात्रों के लिए 20% सीट आरक्षण की मांग, प्रेस क्लब ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव को सौंपा पत्र

    केंद्रीय विश्वविद्यालय में स्थानीय छात्रों के लिए 20% सीट आरक्षण की मांग, प्रेस क्लब ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव को सौंपा पत्र बिलासपुर के गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में छत्तीसगढ़ के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *