जनता पर बिजली का बढ़ता बोझ, कांग्रेस ने CSPDCL मुख्यालय पर किया प्रदर्शन

बढ़ी बिजली दरों के विरोध में कांग्रेस का CSPDCL मुख्यालय घेराव

बिलासपुर। बढ़ती बिजली दरों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज CSPDCL मुख्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। बिजली दरों में हुई वृद्धि को आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बताते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने CSPDCL कार्यालय के बाहर एकत्र होकर बिजली की बढ़ी हुई कीमतों को तत्काल वापस लेने की मांग की। उनका कहना था कि महंगाई के दौर में बिजली दरों में वृद्धि से आम उपभोक्ताओं, किसानों और छोटे व्यापारियों पर अतिरिक्त भार पड़ रहा है।प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि बढ़ी हुई बिजली दरों को वापस नहीं लिया गया तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि जनता के हित में बिजली दरों में की गई बढ़ोतरी को तत्काल निरस्त किया जाए।

जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री ने कहा कि भाजपा की सरकार में 2.5 साल में 4 बार बिजली बिल में वृद्धि हुई है वही जब कांग्रेस कि सरकार थी तो 400 यूनिट तक बिजली बिल माफ किया गया था, पूरे 5 साल तक बिजली बिल में कोई वृद्धि नहीं हुई थी प्रदर्शन के बाद कांग्रेस प्रतिनिधियों ने अपनी मांगों को लेकर संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपा

  • Related Posts

    बिलासपुर शांत है, कमजोर नहीं. बिलासपुर को चाहिए तेज विकास, एयरपोर्ट विस्तार को बताया पहली प्राथमिकता: हमर पहुना में बोले प्रवीण झा

    बिलासपुर शांत है, कमजोर नहीं. बिलासपुर को चाहिए तेज विकास, एयरपोर्ट विस्तार को बताया पहली प्राथमिकता: हमर पहुना में बोले प्रवीण झा बिलासपुर। बिलासपुर प्रेस क्लब के प कार्यक्रम “हमर…

    पिता की सीख से राजनीति की पाठशाला तक पहुंचे अमर अग्रवाल, बोले- जो नहीं आता, उसे सीखना मेरा जुनून

    हमर पहुना’ में बिलासपुर विधायक,पूर्व मंत्री ने सुनाया बचपन से अब तक का राजनीतिक सफर, पिता को बताया अपना सबसे बड़ा मार्गदर्शक; संजीवनी 108, महतारी एक्सप्रेस 102 से अरपा तक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *