पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान

बिलासपुर  भारतीय जनता पार्टी  द्वारा रविवार को ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 जिला कार्यशाला सम्पन्न हुई।  जिला भाजपा कार्यालय करबला बिलासपुर में कार्यशाला में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं का पंजीयन प्रारंभ हुआ। कार्यशाला का शुभारंभ भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने भाजपा का झंडा फहराकर एवं भारत माता, पं.दीनदयाल उपाध्याय, डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीपप्रज्वलित कर की गई। तत्पश्चात 11 बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की मन की बात कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया।

 उद्घाटन सत्र् में कार्यशाला को संबोधित करते हुए महासमुंद सांसद एवं बिलासपुर जिला संगठन प्रभारी श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि भाजपा केवल एक चुनावी मशीन नहीं, बल्कि एक विचारधारा आधारित संगठन है। इस प्रशिक्षण वर्ग का उद्देश्य कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाना और उन्हें सरकार की जनहितकारी योजनाओं का सजग प्रहरी बनाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं के कौशल विकास और वैचारिक प्रबोधन के लिए इस महाभियान की रूपरेखा साझा करते हुए कहा कि आगामी 7 मार्च से 14 अप्रैल तक देश के सभी ग्रामीण और शहरी मंडलों में अभ्यास वर्ग आयोजित किए जाएंगे। यह प्रत्येक वर्ग एक रात और दो दिन (कुल 24 घंटे) का होगा। मंडल स्तर के प्रशिक्षण के समापन के बाद 15 अप्रैल से जिलास्तरीय अभ्यास वर्ग शुरू होंगे। इस बार के प्रशिक्षण मॉड्यूल को बेहद आधुनिक और व्यापक बनाया गया है।

कार्यशाला में वक्ताओं के साथ अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह, महापौर पूजा विधानी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष स्नेहलता शर्मा, ने किया। इस अवसर पर बिलासपुर संभाग प्रभारी जगदीश रामू रोहरा, प्रदेश संयोजक प्रशिक्षण विभाग भाजपा अवधेश जैन, भाजपा जिला महामंत्री सोमेश तिवारी, प्रदीप कौशिक, जिला कोशाध्यक्ष गुलशन ऋशि, अजीत सिंह भोगल, संतोश कौशिक, अश्वनी शर्मा, प्रवीण दुबे, पुनीता डहरिया, पेंगन वर्मा, देवेन्द्र कौशिक, रितेश अग्रवाल, रानू सिदार, राकेश चंद्राकर, वैभव गुप्ता, स्नेहलता शर्मा, दिनेश राजपूत, घनश्याम कौशिक, श्याम सिंह ध्रुव, हनीफ खान, दुर्गेश पाण्डेय, देवेश खत्री, लक्ष्मीनारायण कश्यप, शैलेन्द्र यादव, देवेन्द्र पाठक, राकेश लालवानी, एस.श्रीनिवास राव, उमाशंकर कश्यप, लव श्रीवास, इन्द्रजीत सिंह क्षत्री, दिनेश साहू, हरीश साहू, नैनलाल साहू, रवि मेहर, विनोद यादव, रामकुमार निर्मलकर सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 

Related Posts

कोयला खदान मजदूर संघ की पांचवीं वार्षिक आम सभा एवं अधिवेशन सिंगरौली के एनएसएल जयन्त में हुआ

कोयला खदान मजदूर संघ की पांचवीं वार्षिक आम सभा एवं अधिवेशन सिंगरौली के एनएसएल जयन्त में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व अध्यक्ष अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ जगत नारायण सिंह…

सर्व विप्र ब्राह्मण समाज का होली मिलन उत्साह के साथ संपन्न

सर्व विप्र ब्राह्मण समाज का होली मिलन उत्साह के साथ संपन्न बिलासपुर। सर्व विप्र ब्राह्मण समाज द्वारा होली मिलन समारोह का भव्य सर्व विप्र ब्राह्मण समाज का होली मिलन उत्साह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *