कोटा में आयोजित हुआ रामायण समिति का महा सम्मेलन

कोटा विकासखंड में आयोजित हुआ रामायण समिति का महा              सम्मेलन.चालीस ग्राम समिति हुई सम्मिलित

बिलासपुर– रविवार को ग्राम विकास गतिविधि के सामाजिक आयाम के तहत ग्राम बानाबेल केंदा रोड विकासखंड कोटा मे 40 ग्रामो की रामायण समिति के राम भक्तों का महासम्मेलन हुआ।उक्त सम्मेलन के बाद सह भोज का कार्यक्रम भी संपन्न हुआ।यह कार्यक्रम अत्यंत भक्तिपूर्ण एवं गरिमामयी राम भजन के साथ संपन्न हुआ। उक्त कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विभाग संयोजक ग्राम विकास रोहित भांगे ने बताया कि इस महा सम्मेलन में अज्ञात दानदाता के द्वारा 101 की संख्या मे राम चरित्र मानस की बड़ी वाली प्रतियों का दान दिया गया। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से ग्राम विकास प्रांतीय प्रमुख आचार्य देवेंद्र जी, प्रथम हॉस्पिटल के संचालक डॉ रजनीश पांडे, पंचराम यादव गुरूजी यश मनहर, रतनपुर के नगर पालिका अध्यक्ष लवकुश कश्यप आरएसएस के विभाग सह कार्यवाह संतोष यादव खंड कार्यवाह  मानबेहार गौ सेवा से नन्दकन्हैया  ग्राम बानाबेल के सरपंच  लखन पैकरा ग्राम विकास के युवा आयाम विभाग संयोजक  मोहनीश, ग्राम विकास वरिष्ठ कार्यकर्ता श्याम भाई पटेल,सूर्यकमल मिश्रा एवं कार्यकर्त्ता बड़ी संख्या मे उपस्थित थे।

Related Posts

15 लाख लौटाने का झांसा देकर 10 लाख लिए; रकम वापस मांगने पर टालमटोल..जमीन कारोबारी पर धोखाधड़ी का आरोप!

15 लाख लौटाने का झांसा देकर 10 लाख लिए; रकम वापस मांगने पर टालमटोल..जमीन कारोबारी पर धोखाधड़ी का आरोप! बिलासपुर। जमीन खरीदी-बिक्री के कारोबार में निवेश के नाम पर 10…

केंद्रीय विश्वविद्यालय में स्थानीय छात्रों के लिए 20% सीट आरक्षण की मांग, प्रेस क्लब ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव को सौंपा पत्र

केंद्रीय विश्वविद्यालय में स्थानीय छात्रों के लिए 20% सीट आरक्षण की मांग, प्रेस क्लब ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव को सौंपा पत्र बिलासपुर के गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में छत्तीसगढ़ के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *