बिलासपुर की पत्रकारिता के गौरवशाली इतिहास को संजो रही प्रेस क्लब की स्मारिका, डिप्टी सीएम अरुण साव, कलेक्टर और एसएसपी को की गई भेंट

 बिलासपुर की पत्रकारिता के गौरवशाली इतिहास को संजो रही प्रेस क्लब की स्मारिका, डिप्टी सीएम अरुण साव, कलेक्टर और एसएसपी को की गई भेंट

बिलासपुर की पत्रकारिता का इतिहास, वरिष्ठ पत्रकारों का योगदान और प्रेस क्लब की गौरवशाली उपलब्धियां… इन सभी यादों को एक दस्तावेज में संजोने की सराहनीय पहल बिलासपुर प्रेस क्लब ने की है।प्रेस क्लब की ओर से प्रकाशित विशेष स्मारिका को जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों तक पहुंचाया जा रहा है। इसी कड़ी में प्रेस क्लब अध्यक्ष अजीत मिश्रा ने उप मुख्यमंत्री अरुण साव से उनके शासकीय निवास पर सौजन्य मुलाकात कर उन्हें स्मारिका भेंट की। इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने स्मारिका के प्रकाशन पर बधाई देते हुए इस पहल की सराहना की।इसके बाद प्रेस क्लब अध्यक्ष अजीत मिश्रा ने कलेक्टर संजय अग्रवाल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह से मुलाकात कर उन्हें भी स्मारिका भेंट की।गौरतलब है कि इस विशेष स्मारिका का विमोचन 4 नवंबर को प्रेस क्लब अध्यक्ष अजीत मिश्रा के जन्मदिन के अवसर पर किया गया था। इस स्मारिका में प्रेस क्लब की स्थापना से लेकर अब तक की यात्रा, वरिष्ठ पत्रकारों के योगदान, पत्रकारिता के संघर्ष और संस्था की महत्वपूर्ण उपलब्धियों को विस्तार से संकलित किया गया है।इस पहल का मुख्य उद्देश्य बिलासपुर की पत्रकारिता की विरासत को सुरक्षित रखते हुए आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना है, ताकि युवा पत्रकार अपने वरिष्ठों के संघर्ष, अनुभव और योगदान से प्रेरणा ले सकें।इस अवसर पर प्रेस क्लब उपाध्यक्ष विजय क्रांति तिवारी, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र गहवई, वरिष्ठ पत्रकार मनोज दुबे, सादाब खान, अमन सिंह, प्रवीण सिंह, जफर आगा, गोलू कश्यप, विशु तिवारी, प्रांशु क्षत्रिय सहित अन्य पत्रकार उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    शाबाश बिलासपुर पुलिस! महज एक घंटे में गुम हुई 6 साल की मासूम को Dial 112 की टीम ने सकुशल खोज निकाला

    बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस और Dial 112 की टीम ने तत्परता और संवेदनशीलता की मिसाल पेश करते हुए महज एक घंटे के भीतर गुम हुई 6 साल की मासूम बच्ची को…

    गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में लगातार चोरी से भड़के छात्र, रजिस्ट्रार से नहीं हुई मुलाकात तो गेट का ताला तोड़कर की नारेबाजी; ₹50 लाख की सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल, बड़े आंदोलन की चेतावनी!

    गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में लगातार चोरी से भड़के छात्र, रजिस्ट्रार से नहीं हुई मुलाकात तो गेट का ताला तोड़कर की नारेबाजी; ₹50 लाख की सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल, बड़े…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *