क्षत्रिय वीरांगना संगठन ने मनाया महिला दिवस व होली मिलन समारोह

क्षत्रिय वीरांगना संगठन ने मनाया महिला दिवस व होली मिलन समारोह

बिलासपुर  अंतर्राष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना संगठन बिलासपुर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रदेश अध्यक्ष संध्या सिंह चौहान, प्रदेश महामंत्री माया सिंह, जिलाध्यक्ष वर्षा सिंह राणा एवं जिला उपाध्यक्ष गीता सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआकार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गीत के साथ हुई। मुख्य अतिथियों का स्वागत समाज के बच्चों आस्था, प्रिशा और सूर्यप्रताप सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर बताया गया कि बच्चों की सहभागिता से उनमें समाज सेवा और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति प्रेरणा विकसित होती है।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. नेहा सिंह, लीना सिंह एवं पार्षद सीमा संजय सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस केवल एक तिथि नहीं, बल्कि महिलाओं के अधिकारों, सम्मान और समान अवसरों के लिए आवाज उठाने का दिन है। समाज में महिलाओं की भागीदारी और सशक्तिकरण अत्यंत आवश्यक है।इसके बाद होली मिलन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें राधा-कृष्ण की मनमोहक छटा बिखरी। पूजा-अर्चना के साथ पुष्पों की होली खेली गई। कार्यक्रम में प्रिशा ने राधा और सूर्यप्रताप ने कृष्ण के स्वरूप में प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया।होली के गीत-संगीत से सजी महफिल में मंच संचालन सरोज सिंह राजपूत ने किया। कार्यक्रम के दौरान सभी ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर प्रेम, सौहार्द और वात्सल्य का अद्भुत संदेश दिया।

आयोजन को सफल बनाने में शशि सिंह, दिव्या, अर्चना, अनुपमा, ज्योति, चंदा, रजनी, लिली, आरती, प्रियंका, प्रगति, राखी, पिंकी, रिंकी, संयुक्ता, सीमा, अलका, कल्पना, राखी शिवानी सिंह सहित अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

  • Related Posts

    बिलासपुर प्रेस क्लब में ‘माता तीजन बाई सम्मान’ का पोस्टर विमोचित, संघर्षरत महिला कलाकारों को भी मिलेगा सम्मान

    बिलासपुर प्रेस क्लब में ‘माता तीजन बाई सम्मान’ का पोस्टर विमोचित, संघर्षरत महिला कलाकारों को भी मिलेगा सम्मान बिलासपुर छत्तीसगढ़ की लोककला और लोक कलाकारों के सम्मान को समर्पित “माता…

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर एसईसीएल योग महोत्सव का भव्य आयोजन

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर एसईसीएल योग महोत्सव 2026 का भव्य आयोजन योग स्वस्थ, संतुलित एवं सक्रिय जीवन का आधार है : हरीश दुहन बिलासपुर,  12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *