महिला कल्याण समाज, एसईसीएल  द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं होली मिलन समारोह आयोजित

महिला कल्याण समाज, एसईसीएल  द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं होली मिलन समारोह आयोजित

बिलासपुर  एसईसीएल इंदिरा विहार स्थित महिला कल्याण समाज द्वारा 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक भव्य एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में  शेख जाकिर हुसैन, उप महाप्रबंधक, एसईसीएल उपस्थित रहे। उन्होंने अपने प्रेरणादायी एवं ऊर्जावान संबोधन से उपस्थित महिलाओं को उत्साहित किया तथा उन्हें आत्ममहिला कल्याण समाज, एसईसीएल  द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं होली मिलन समारोह आयोजितविश्वास और सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. अरुण अग्रवाल (स्त्री रोग विशेषज्ञ) उपस्थित रहे। उन्होंने महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर एवं यूट्रस कैंसर जागरूकता के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी दी तथा स्वस्थ जीवन के लिए सही खान-पान, नियमित जांच और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के उपाय बताए।इस अवसर पर समाज सेविका लता गुप्ता, विनीता राव एवं सुनीता मणिपुरी ने भी महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार व्यक्त किए। वहीं कृति गंगाजली ने नारी शक्ति पर अपनी स्वरचित कविता प्रस्तुत कर सभी को भावविभोर कर दिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सहसचिव रेहाना खान सहित कविता घोष, कृति गंगाजली, सुप्रभा आचार्य, पुष्पा पटेल, सरिता चौहान, सरोज वस्त्रकार, ज्योति उपाध्याय, बबिता मिश्रा, संतोषी मेहता, हेमलता कश्यप, आभा पांडेय, सरला शर्मा, सीमा दिग्रास्कर, रजनी श्रीवास, रेखा गुल्ला, शैफाली घोष, शालू दुबे, माया कापले, शशि सोनी, माधुरी कौशिक, हिमेश्वरी राठौर, भारती सिन्हा, सुषमा महतो, फरीदा हुसैन, दिव्या भौमिक, कीर्ति साहू, किरणबाला पांडेय, दुर्गेश साहू, किरण ठाकुर, भानुमति नेताम, माया राव, लक्ष्मी, नीरा देवी, सुदर्शन सोंटके, सविता शर्मा, प्रभा शुक्ला आदि का विशेष योगदान रहा।कार्यक्रम के द्वितीय चरण में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें प्रीति, रवि एवं रजनी ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। गीत-संगीत, रंग-गुलाल, हंसी-मजाक और उत्साह के साथ होली मिलन एवं महिला दिवस का रंगारंग कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

Related Posts

छठ महापर्व को लेकर अरपा तट पर तैयारियां तेज, कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसएसपी रजनेश सिंह ने किया छठ घाट का निरीक्षण, सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

छठ महापर्व को लेकर अरपा तट पर तैयारियां तेज, कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसएसपी रजनेश सिंह ने किया छठ घाट का निरीक्षण, सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर दिए आवश्यक निर्देश…

देवरीखुर्द में कल निकलेगी मां दुर्गा की भव्य चुनरी यात्रा, सैकड़ों श्रद्धालु होंगे शामिल

देवरीखुर्द में कल निकलेगी मां दुर्गा की भव्य चुनरी यात्रा, सैकड़ों श्रद्धालु होंगे शामिल बिलासपुर। नवरात्रि के पावन अवसर पर बिलासपुर के देवरीखुर्द क्षेत्र में सोमवार को मां दुर्गा की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *