महिला दिवस पर सर्व विप्र ब्राह्मण समाज द्वारा महिलाओं का सम्मान

महिला दिवस पर सर्व विप्र ब्राह्मण समाज द्वारा महिलाओं का सम्मान

बिलासपुर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सर्व विप्र ब्राह्मण समाज द्वारा एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में महिलाओं के योगदान को सम्मानित करना और उनके महत्व को रेखांकित करना रहा।

इस अवसर पर समूह की सदस्य श्रुति पाण्डेय एवं गायत्री शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाएं आज समाज के हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने बताया कि महिलाएं न केवल सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्रों में आगे बढ़ रही हैं, बल्कि घर-परिवार की जिम्मेदारियों को भी पूरी निष्ठा के साथ निभाकर समाज को मजबूत बनाने में अहम योगदान दे रही हैं।

कार्यक्रम के दौरान श्रीमती वर्षा तिवारी, भावना पांडेय, प्रेमलता तिवारी, रानू कौशल तिवारी सहित लगभग 15-20 महिलाओं का फूल-माला पहनाकर सम्मान किया गया तथा उन्हें पुरस्कार भी प्रदान किए गए।

इस अवसर पर समाज की अध्यक्ष श्रीमती ऋचा पाठक सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी ने महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

  • Related Posts

    आरएसएस कार्यालय कॉलकर कुंज में ध्वजारोहण के साथ मनाया गया 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस.

    आरएसएस कार्यालय कॉलकर कुंज में ध्वजारोहण के साथ मनाया गया 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस. बिलासपुर–शनिवार  को बिलासपुर संघ कार्यालय के कॉलकर कुंज में 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व…

    लीनेस क्लब सुप्रीम ने मनाया सावन उत्सव एवं स्वतंत्रता दिवस

    लीनेस क्लब सुप्रीम ने मनाया सावन उत्सव एवं स्वतंत्रता दिवस बिलासपुर में ऑल इंडिया लीनेस क्लब्स सी.जी.-1 स्वर्णिम की इकाई लीनेस क्लब बिलासपुर सुप्रीम द्वारा सावन उत्सव एवं स्वतंत्रता दिवस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *