होली मिलन से जुड़ा पत्रकारों का अनोखा आयोजन, संघ परिवार में गहरा भाईचारा

होली मिलन से जुड़ा पत्रकारों का अनोखा आयोजन, संघ परिवार में गहरा भाईचारा

बिलासपुर रंगों के पर्व होली के पावन अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने 15 मार्च 2026 को  प्रेस ट्रस्ट भवन में पत्रकारों के साथ एक भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर शहर के पत्रकारों और संघ परिवार के सदस्यों ने मिलकर आपसी सौहार्द और सामाजिक समरसता का संदेश दिया।

कार्यक्रम में सभी अतिथियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। पूरा माहौल भाईचारे और अपनत्व से भरा रहा। इस दौरान वक्ताओं ने समाज में पत्रकारिता की महत्वपूर्ण भूमिका पर चर्चा करते हुए कहा कि सकारात्मक पत्रकारिता समाज को नई दिशा देती है। इससे समाज में जागरूकता और एकता का माहौल मजबूत होता है।

इस अवसर पर विभाग संघचालक डॉ. राजकुमार सचदेवा, प्रथम हॉस्पिटल के एमडी रजनीश पांडेय, बिलासपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजित मिश्रा, जिला संघचालक रामधन रजक, नगर संघचालक प्रदीप शर्मा, और विश्व संवाद केंद्र छत्तीसगढ़ के डॉ. प्रफुल्ल शर्मा, डॉ. विनोद तिवारी सहित कई प्रमुख व्यक्तिगण उपस्थित रहे।

बिलासपुर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष तिलक राज सलूजा, वरिष्ठ पत्रकार वीरेन्द्र गहवई, और क्लब के अन्य पदाधिकारी भी बड़ी संख्या में मौजूद थे।

अंत में, बिलासपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजित मिश्रा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से आपसी रिश्ते मजबूत होते हैं और समाजहित में सकारात्मक संवाद को बढ़ावा मिलता है। सभी ने मिलकर सौहार्द, सहयोग और सामाजिक समरसता के साथ आगे बढ़ने का संकल्प लिया।

Related Posts

बिलासपुर शांत है, कमजोर नहीं. बिलासपुर को चाहिए तेज विकास, एयरपोर्ट विस्तार को बताया पहली प्राथमिकता: हमर पहुना में बोले प्रवीण झा

बिलासपुर शांत है, कमजोर नहीं. बिलासपुर को चाहिए तेज विकास, एयरपोर्ट विस्तार को बताया पहली प्राथमिकता: हमर पहुना में बोले प्रवीण झा बिलासपुर। बिलासपुर प्रेस क्लब के प कार्यक्रम “हमर…

पिता की सीख से राजनीति की पाठशाला तक पहुंचे अमर अग्रवाल, बोले- जो नहीं आता, उसे सीखना मेरा जुनून

हमर पहुना’ में बिलासपुर विधायक,पूर्व मंत्री ने सुनाया बचपन से अब तक का राजनीतिक सफर, पिता को बताया अपना सबसे बड़ा मार्गदर्शक; संजीवनी 108, महतारी एक्सप्रेस 102 से अरपा तक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *