उत्साहपूर्ण माहौल में छत्तीसगढ़ पत्रकार कल्याण महासंघ का होली मिलन समारोह, संगठन विस्तार की नई राह फूलों की होली में बड़ी संख्या में पत्रकारों की मौजूदगी, महासंघ ने सदस्यता और संगठन विस्तार पर की चर्चा

बिलासपुर  छत्तीसगढ़ पत्रकार कल्याण महासंघ द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। बिलासपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजीत मिश्रा के मुख्य आतिथ्य एवं महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष तिलक राज सलूजा की अध्यक्षता में सर्किट हाउस में फूलों की होली का आयोजन हुआ।

इस मौके पर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र गहवई, पूर्व उपाध्यक्ष विनीत चौहान भी उपस्थित थे। पत्रकारों ने एक-दूसरे को गुलाल का टीका लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और फूलों की पंखुड़ियों से उत्साह से होली खेली।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ पत्रकार कल्याण महासंघ के प्रदेश महासचिव गणेश विश्वकर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष मणीशंकर पांडेय, प्रदेश कोषाध्यक्ष एम. मलिक, प्रदेश संयुक्त सचिव रूद्राक्ष गोस्वामी, जिला अध्यक्ष जितेंद्र ठाकुर, दिलीप अग्रवाल, तिरीथराम लहरे, प्रेस क्लब सह सचिव हरिकिशन गंगवानी, राजेंद्र ठाकुर, रज्जू कोशले, प्रशांत सिंह ठाकुर, प्रकाश मदने, शिव अवस्थी, मोहनीश सिंह ठाकुर, शिरीष डामरे, पवन सोनी, सुदेश दुबे, रविंद्र विश्वकर्मा, प्रियंका ठाकुर, भागवत वर्मा, शेख असलम, रविराज शर्मा, हरिओम श्रीवास, रामगोपाल भार्गव, भुवन भास्कर, धनंजय, चंद्रप्रकाश निर्णेजक, जय मधुकर, ईश्वर महिलांगे, लक्ष्मीकांत और सुभाष टंडन सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में महासंघ की जिला कोषाध्यक्ष रितु साहू ने आभार व्यक्त किया।

संगठन विस्तार पर विशेष चर्चा

इससे पहले छत्तीसगढ़ पत्रकार कल्याण महासंघ की कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष तिलक राज सलूजा, प्रदेश महासचिव गणेश विश्वकर्मा और जिला अध्यक्ष जितेंद्र ठाकुर ने संगठन की सदस्यता, विकासखंड व तहसील इकाइयों के गठन और संगठन विस्तार पर विस्तार से चर्चा की। नई इकाइयों के गठन की प्रक्रिया से सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को अवगत कराया गया। बैठक में मस्तूरी विकासखंड के पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्य भी उपस्थित थे। अंत में रितु साहू ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Posts

बिलासपुर शांत है, कमजोर नहीं. बिलासपुर को चाहिए तेज विकास, एयरपोर्ट विस्तार को बताया पहली प्राथमिकता: हमर पहुना में बोले प्रवीण झा

बिलासपुर शांत है, कमजोर नहीं. बिलासपुर को चाहिए तेज विकास, एयरपोर्ट विस्तार को बताया पहली प्राथमिकता: हमर पहुना में बोले प्रवीण झा बिलासपुर। बिलासपुर प्रेस क्लब के प कार्यक्रम “हमर…

पिता की सीख से राजनीति की पाठशाला तक पहुंचे अमर अग्रवाल, बोले- जो नहीं आता, उसे सीखना मेरा जुनून

हमर पहुना’ में बिलासपुर विधायक,पूर्व मंत्री ने सुनाया बचपन से अब तक का राजनीतिक सफर, पिता को बताया अपना सबसे बड़ा मार्गदर्शक; संजीवनी 108, महतारी एक्सप्रेस 102 से अरपा तक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *