सर्व विप्र ब्राह्मण समाज का होली मिलन उत्साह के साथ संपन्न

सर्व विप्र ब्राह्मण समाज का होली मिलन उत्साह के साथ संपन्न

बिलासपुर। सर्व विप्र ब्राह्मण समाज द्वारा होली मिलन समारोह का भव्य सर्व विप्र ब्राह्मण समाज का होली मिलन उत्साह के साथ संपन्नएवं गरिमामय आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में समाज के सदस्यों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। आयोजन स्थल पर रंग-बिरंगी सजावट और उत्सवी माहौल ने सभी का मन मोह लिया।

समारोह की शुरुआत पारंपरिक तरीके से हुई, जिसके बाद सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। विशेष रूप से आयोजित फूलों की होली ने कार्यक्रम में अलग ही आकर्षण जोड़ दिया। रंगों और पुष्पवर्षा के बीच माहौल पूरी तरह आनंद, उमंग और उत्साह से सराबोर नजर आया।

इस अवसर पर होली पर आधारित विभिन्न मनोरंजक खेलों और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खेलों में विजयी प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिससे सभी में उत्साह और बढ़ गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित किटी समारोह में अध्यक्ष श्रीमती ऋचा पाठक, पीआरओ श्रीमती वर्षा तिवारी सहित समाज की अन्य सदस्याएं विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए समाज में एकता, सौहार्द और आपसी प्रेम बनाए रखने का संदेश दिया।

  • Related Posts

    15 लाख लौटाने का झांसा देकर 10 लाख लिए; रकम वापस मांगने पर टालमटोल..जमीन कारोबारी पर धोखाधड़ी का आरोप!

    15 लाख लौटाने का झांसा देकर 10 लाख लिए; रकम वापस मांगने पर टालमटोल..जमीन कारोबारी पर धोखाधड़ी का आरोप! बिलासपुर। जमीन खरीदी-बिक्री के कारोबार में निवेश के नाम पर 10…

    केंद्रीय विश्वविद्यालय में स्थानीय छात्रों के लिए 20% सीट आरक्षण की मांग, प्रेस क्लब ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव को सौंपा पत्र

    केंद्रीय विश्वविद्यालय में स्थानीय छात्रों के लिए 20% सीट आरक्षण की मांग, प्रेस क्लब ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव को सौंपा पत्र बिलासपुर के गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में छत्तीसगढ़ के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *