कोटा दर्री कापा गांव में  गौमांस मिलने से हड़कंप , दो आरोपी गिरफ्तार, कई फरार; हिंदू संगठनों ने की कड़ी कार्रवाई की मांग!!

कोटा दर्री कापा गांव में  गौमांस मिलने से हड़कंप , दो आरोपी गिरफ्तार, कई फरार; हिंदू संगठनों ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

कोटा थाना क्षेत्र के दर्री कापा गांव में कथित गौमांस बरामदगी के मामले ने क्षेत्र में तनाव का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस की कार्रवाई के बाद हिंदू संगठनों ने मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई है।मिली जानकारी के अनुसार, 1 अगस्त सुबह लगभग 10 बजे प्रशासन को सूचना मिली कि दर्री कापा गांव में एक परिवार द्वारा कथित रूप से गौमांस काटा जा रहा है। सूचना के आधार पर कोटा थाना पुलिस ने मौके पर छापेमारी की।पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान 100 किलोग्राम से अधिक कथित गौमांस तीन बोरियों में बरामद किया गया। मौके से बिधि अनंत और पुष्पा अनंत को गिरफ्तार किया गया, जबकि राहुल अनंत, राकेश अनंत तथा कुछ अन्य लोग पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गए।स्थानीय लोगों के अनुसार, संबंधित परिवार पर लंबे

समय से गौमांस काटने और बेचने के आरोप लगाए जाते रहे हैं। हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही होगी।इस घटना के बाद हिंदू समाज और विभिन्न संगठनों में नाराजगी देखने को मिली। भगवा ब्रिगेड समूह के कार्यकर्ता विनय गुप्ता ने कोटा थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त धाराओं में एफआईआर दर्ज करने और कठोर कार्रवाई की मांग की है।फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है और पूरे मामले की जांच जारी है।

  • Related Posts

    रामसिंह ठाकुर को अंबिकापुर जेल भेजा गया, कानून-व्यवस्था और सुरक्षा को देखते हुए लिया गया फैसला

    🚨 BIG BREAKING — बिलासपुर रामसिंह ठाकुर को अंबिकापुर जेल भेजा गया, कानून-व्यवस्था और सुरक्षा को देखते हुए लिया गया फैसला बिलासपुर। खपरगंज मामले को लेकर आज न्यायालय की प्रक्रिया…

    बिलासपुर पुलिस का दबदबा! मुख्य आरोपी सोहेल खान समेत अन्य आरोपियों का निकला जुलूस, पुलिस के बढ़ते दबाव में किया आत्मसमर्पण

    बिलासपुर पुलिस का दबदबा! मुख्य आरोपी सोहेल खान समेत अन्य आरोपियों का निकला जुलूस, पुलिस के बढ़ते दबाव में किया आत्मसमर्पण बिलासपुर। 28 अगस्त की रात हुए विवाद, पथराव, तोड़फोड़…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *