पत्रकार से मारपीट के आरोप में आरक्षक पर एफआईआर, एसएसपी ने किया लाइन अटैच

बिलासपुर। शहर के तारबाहर थाना क्षेत्र स्थित अंबा पेट्रोल पंप में बाइक की मामूली टक्कर को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। आरोप है कि एक आरक्षक ने अपने एक साथी के साथ मिलकर पत्रकार शिवा गोरख से मारपीट की। बताया जा रहा है कि शिवा गोरख द्वारा स्वयं को मीडियाकर्मी बताने के बावजूद उनके साथ अभद्रता और मारपीट की गई।बिलासपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष अजीत मिश्रा  व सम्मानित कार्यकारिणी और वरिष्ठ जनों के द्वारा तत्काल सूचना मिलते ही तारबहार थाने पहुंचकर FIR दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने पेट्रोल पंप के सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें घटना दिखाई देने के बाद आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी आरक्षक अभिषेक बक्श को लाइन अटैच कर दिया। साथ ही दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

  • Related Posts

    सकरी  TI संजय शिंदे की कार्रवाई से ग्रामीण खुश, 50 महिलाओं और जनप्रतिनिधियों ने जताया आभार

     सकरी  TI संजय शिंदे की कार्रवाई से ग्रामीण खुश, 50 महिलाओं और जनप्रतिनिधियों ने जताया आभार बिलासपुर। थाना सकरी में पदस्थ थाना प्रभारी संजय शिंदे द्वारा क्षेत्र में चोरी एवं…

    पेंड्रा में जमीन सीमांकन को लेकर परेशान भाजपा पार्षद, एक साल से लगा रहीं अधिकारियों के चक्कर!

    पेंड्रा में जमीन सीमांकन को लेकर परेशान भाजपा पार्षद, एक साल से लगा रहीं अधिकारियों के चक्कर! बिलासपुर। जमीन की वास्तविक सीमा तय कराने के लिए आम लोगों को राजस्व…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *