मध्य नगरी दुर्गा उत्सव समिति की बैठक संपन्न, दो अध्यक्ष और दो कोषाध्यक्ष की हुई घोषणा

मध्य नगरी दुर्गा उत्सव समिति की बैठक संपन्न, दो अध्यक्ष और दो कोषाध्यक्ष की हुई घोषणा

बिलासपुर। मध्य नगरी दुर्गा उत्सव समिति की महत्वपूर्ण बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। बैठक में समिति के आगामी कार्यों और संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।बैठक में सर्वसम्मति से विजय वर्मा एवं लकी त्रिपाठी को समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं नीरज वर्मा और गुड्डू अग्रवाल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।समिति द्वारा यह भी निर्णय लिया गया कि मध्य नगरी दुर्गा उत्सव समिति का विधिवत पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) कराया जाएगा तथा समिति के नाम से बैंक खाता भी खोला गया है। पारदर्शिता बनाए रखने के लिए समिति द्वारा जारी की जाने वाली रसीदों में QR/बारकोड की व्यवस्था भी की जाएगी, जिससे भुगतान की प्रक्रिया आसान और सुरक्षित हो सके।

बैठक में समिति के  सदस्यों सहित  राजेश वर्मा, अशोक त्रिपाठी, कमल सोनी, विजय वर्मा, ए-1, संतु पांडे, बबलू वर्मा, चुट्टू अवस्थी, अमित राय, राज शर्मा, आशीष ‘पिट्टू’ शर्मा, जय शर्मा, पांडा महाराज, कोमल शर्मा सहित मध्य नगरी दुर्गा उत्सव समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे।बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने आगामी दुर्गा उत्सव को भव्य, व्यवस्थित एवं सफल बनाने का संकल्प लिया।

  • Related Posts

    बिलासपुर शांत है, कमजोर नहीं. बिलासपुर को चाहिए तेज विकास, एयरपोर्ट विस्तार को बताया पहली प्राथमिकता: हमर पहुना में बोले प्रवीण झा

    बिलासपुर शांत है, कमजोर नहीं. बिलासपुर को चाहिए तेज विकास, एयरपोर्ट विस्तार को बताया पहली प्राथमिकता: हमर पहुना में बोले प्रवीण झा बिलासपुर। बिलासपुर प्रेस क्लब के प कार्यक्रम “हमर…

    पिता की सीख से राजनीति की पाठशाला तक पहुंचे अमर अग्रवाल, बोले- जो नहीं आता, उसे सीखना मेरा जुनून

    हमर पहुना’ में बिलासपुर विधायक,पूर्व मंत्री ने सुनाया बचपन से अब तक का राजनीतिक सफर, पिता को बताया अपना सबसे बड़ा मार्गदर्शक; संजीवनी 108, महतारी एक्सप्रेस 102 से अरपा तक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *