बिलासपुर में पसंदीदा ब्रांड की शराब गायब,रॉयल स्टैज और ब्लेंडर्स प्राइड की कमी से उपभोक्ता परेशान..

बिलासपुर में पसंदीदा ब्रांड की शराब गायब,रॉयल स्टैज और ब्लेंडर्स प्राइड की कमी से उपभोक्ता परेशान..

शहर की अधिकांश शराब दुकानों और बस स्टैंड स्थित प्रीमियम शॉप में भी नहीं मिल रही लोकप्रिय ब्रांड की शराब, ग्राहक लौट रहे खाली हाथ..

बिलासपुर। शहर में इन दिनों शराब प्रेमियों को अपनी पसंदीदा ब्रांड की शराब खरीदने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है..जानकारी के अनुसार, शहर की कई सरकारी शराब दुकानों के साथ-साथ बस स्टैंड स्थित प्रीमियम शराब दुकान में भी लोकप्रिय ब्रांड रॉयल स्टैज और ब्लेंडर्स प्राइड पिछले कुछ दिनों से उपलब्ध नहीं हैं.. इन ब्रांडों की मांग लगातार बनी हुई है,लेकिन स्टॉक नहीं पहुंचने के कारण दुकानों से ग्राहक निराश होकर लौट रहे हैं,कई उपभोक्ताओं का कहना है कि वे लगातार अलग-अलग दुकानों का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें अपनी पसंद का ब्रांड नहीं मिल रहा है. ,हालांकि, इस संबंध में अभी तक आबकारी विभाग या संबंधित एजेंसी की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है कि आखिर इन ब्रांडों की आपूर्ति क्यों प्रभावित हुई है और स्टॉक कब तक सामान्य होगा..शराब दुकानों पर आने वाले ग्राहकों का कहना है कि यदि किसी कारणवश आपूर्ति बाधित है तो इसकी स्पष्ट जानकारी सार्वजनिक की जानी चाहिए, ताकि लोगों को अनावश्यक रूप से एक दुकान से दूसरी दुकान तक भटकना न पड़े।अब देखना यह होगा कि संबंधित विभाग इस समस्या का कब तक समाधान करता है और शहर की शराब दुकानों में इन लोकप्रिय ब्रांडों की उपलब्धता कब तक सामान्य हो पाती है..

  • Related Posts

    राम दरबार उत्सव मंडली का आयोजन 11 अक्टूबर से, डांडिया रास महोत्सव सहित होंगी कई प्रतियोगिताएं

    राम दरबार उत्सव मंडली का आयोजन 11 अक्टूबर से, डांडिया रास महोत्सव सहित होंगी कई प्रतियोगिताएं बिलासपुर। शहर के अयोध्या नगर में राम दरबार उत्सव मंडली की ओर से 11…

    खेत-खलिहान से सत्ता के शिखर तक, छात्र राजनीति ने गढ़ा अरुण साव का सफर हमर पहुना’ में उप मुख्यमंत्री ने साझा किए जीवन के अनकहे किस्से, संघ की शाखा से एबीवीपी के संघर्ष और रक्तदान अभियान तक का सफर किया बयां

    खेत-खलिहान से सत्ता के शिखर तक, छात्र राजनीति ने गढ़ा अरुण साव का सफर हमर पहुना’ में उप मुख्यमंत्री ने साझा किए जीवन के अनकहे किस्से, संघ की शाखा से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *