बिलासपुर में सावन के पावन महीने पर नंदी महाराज से क्रूरता पैर बांध कर डंडो से किया प्रहार,बीजेपी बिल्हा मंडल उपाध्यक्ष पर क्रूरता का आरोप। विरोध करने पर जीव रक्षक निधि तिवारी, शिवांश पांडे से अभद्रता। क्या बीजेपी करेगी कार्रवाई???
बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के कुंदरापारा से नंदी महाराज के साथ कथित क्रूरता का मामला सामने आया है। यहां फसल खाने के विवाद को लेकर एक नंदी महाराज को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटने का CCTV फुटेज सामने आया है। वीडियो सामने आने के बाद पशु सेवकों में आक्रोश है।बताया जा रहा है कि खेत में फसल खाने को लेकर गौवंश को बांधकर उसके साथ मारपीट की गई। मामले का विरोध करने पहुंचीं जीव रक्षक निधि तिवारी के साथ भी कथित तौर पर अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप है।
शिकायत के मुताबिक, प्रमोद गाड़ेलवाल से जब इस पर बात हुई तो उन्होंने कहा यह मेरा जानवर है में इसको मारूंगा नहीं तो क्या आरती उतरूंगा जिस पर जीव रक्षको ने नाराजगी जताई थाने में जाकर बीजेपी मंडल उपाध्यक्ष ने अपनी दंबगई दिखाई और अपने ऊपर लगे आरोप को गलत बताया।
मामले में पुलिस ने प्रमोद गाड़ेलवाल और अशोक गाड़ेलवाल समेत अन्य लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। अब पुलिस CCTV फुटेज और शिकायत में लगाए गए आरोपों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
वहीं, इस घटना को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर भी सवाल उठ रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी जहां लगातार गौ संरक्षण और गौ रक्षकों के समर्थन की बात करती है, वहीं भाजपा से जुड़े लोगों पर गौवंश के साथ क्रूरता और विरोध करने वाली जीव रक्षक के साथ अभद्र व्यवहार के आरोप लगना निश्चित तौर पर असंतोषजनक और गंभीर विषय है। इस बात की है कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और अगर
CCTV फुटेज व शिकायत में लगाए गए आरोप सही पाए जाते हैं, तो दोषियों के खिलाफ कानून के मुताबिक कड़ी कार्रवाई की जाए। गौवंश की रक्षा केवल राजनीतिक बयानबाजी तक सीमित न रहे, बल्कि जमीन पर भी इसका पालन सुनिश्चित हो।





